सलमान खान इस वक्त 'कॉफी विद करण' को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के इस फेमस चैट शो के आखिरी सीजन के पहले मेहमान बने हैं सलमान खान और इस एपिसोड में उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर बातें की हैं। भाईजान ने जहां इस शो में इस उम्र में अपनी फिटनेस, हेल्थ और शूटिंग के दौरान शरीर पर चोटें लगने की बातें कही हैं, वहीं उन्होंने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की फिल्मों में तुलना वाले मुद्दे पर अपनी राय दी।
' सीजन 9 के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचे सलमान खान ने कहा कि वह रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके एक्टिंग की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उनकी एक्टिंग से नहीं करना चाहेंगे। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है।
दोनों फिल्मों में से किसकी एक्टिंग अधिक पावरफुल लगी?दरअसल सलमान से करण जौहर ने सवाल पूछा कि दोनों फिल्मों में से किसकी एक्टिंग अधिक पावरफुल लगी? इसपर सलमान ने किसी एक का नाम लेने की बजाय कहा कि किस तरह से दोनों एक्टर्स ने अपने-अपने किरदारों में अलग-अलग खूबियां दिखाईं।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में किस परफॉर्मेंस ने ज्यादा प्रभाव डाला?इस शो के रैपिड-फायर राउंड के दौरान की सलमान और होस्ट करण जौहर से सवाल पूछने के लिए स्पेशल अपीयरेंस नजर आई। उन्होंने सलमान से पूछा कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में किस परफॉर्मेंस ने ज्यादा प्रभाव डाला?
करिश्मा ने सलमान से कहा- आप डिप्लोमैटिक बन रहे हैंने अपनी बात रखते हुए समझाया कि कैसे दोनों की एक्टिंग का नेचर अलग-अलग था। उन्होंने कहा, 'दो अलग-अलग तरह के अभिनय थे। आप उनकी तुलना नहीं कर सकते।' जब करिश्मा ने कहा कि वह डिप्लोमैटिक बन रहे हैं तो सलमान ने साफ कहा कि उन्हें वाकई में लगता है कि दोनों एक्टर एक तरह की तारीफ के लायक हैं।
सलमान बोले- दोनों ही शानदार एक्टर हैंसलमान ने करिश्मा की बातों का जवाब देते हुए कहा, 'यह बिलकुल भी डिप्लोमैटिक नहीं है। दोनों ही शानदार एक्टर हैं। एक में जबरदस्त ऊर्जा है। दूसरे में उतनी ही इंटेंसिटी है। दोनों की एक्टिंग की स्टाइल अलग है।'
सलमान बोले- रणवीर सिंह को अपनी एनर्जी को कंट्रोल करना पड़ा।सलमान ने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर रणवीर सिंह की एक्टिंग पर बात करते हुए ये बताया कि उनकी कौन सी चीज से वे इम्प्रेस हुए। रणवीर को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म 'धुरंधर' में इस भूमिका में उन्हें पूरी तरह से खुलकर एक्ट करने के बजाय उन्हें अपनी एनर्जी को कंट्रोल करना पड़ा। सलमान ने कहा कि उनका यही संयम दर्शाता है कि रणवीर अपने किरदार में कितने सहज थे।
'धुरंधर में अपने किरदार में बेहद सिक्योर हैं'उन्होंने आगे कहा, 'खासकर धुरंधर में रणवीर को अपनी सारी एनर्जी को कंट्रोल करना पड़ा। वो हर किरदार को भव्यता से निभाते हैं और उन्हें इस पर काफी कंट्रोल रखना पड़ा। एक एक्टर के लिए यह बहुत बड़ी इनसिक्योरिटी की बात होती है, जो उन्हें फिल्म में महसूस नहीं हुई। वो एक एक्टर के तौर पर और धुरंधर में अपने किरदार में बेहद सिक्योर हैं।'
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'एनिमल'वहीं सलमान खान ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' पर भी कुछ बातें कीं जो 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार रणविजय सिंह की कहानी है, जिसका अपने पिता बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के साथ काफी उलझा हुआ रिश् है।
आखिरी गेस्ट होंगे शाहरुख खानबता दें कि इस शो के आखिरी सीजन को लेकर करण जौहर हर गुरुवार शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान शो के अंतिम गेस्ट होंगे, जो 2002 में पहले सीजन में काजोल के साथ पहले गेस्ट थे। इस शो में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के भी शो मेंगेस्ट के रूप में शामिल होने की उम्मीद है।