टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता पूजा-पाठ में भी काफी बिलीव करती हैं। उन्होंने अपने शानदार घर में नवरात्रि के मौके पर पूजा की और कलश बिठाया, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं।




मुनमुन दत्ता मुंबई में एक बड़े और आलीशान घर की मालकिन बन चुकी हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में उन्हें आर्थिक परेशानियों का भी खूब सामना करना पड़ा था। एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेस के पास घर का किराया देने तक के पैसे नहीं थे। वहीं ये भी बता दें कि उन्होंने यह नया घर करीब 5 साल पहले 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा था।