हाल ही में अपनी फिल्म 'आवारापन' से सिनेमाघरों और लोगों के दिलों को जीतने वाली एक्टर इमरान हाशमी के एक्सिडेंट की खबर सामने आई है। हालांकि, कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उनकी SUV हवा में पलट गई और वैन के ऊपर गिरी। बता दें कि एक्टर उस वक्त अपनी आने वाली फिल्म "गनमास्टर G9' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
यहां बताना चाहेंगे कि की इसी फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग हो रही थी, जिसमें एक खतरनाक स्टंट को कैप्चर किया जा रहा था। इस शूट का वीडियो क्लिप सामने आया है और ये सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
गाड़ी हवा में पलटने लगीरिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु में फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान हुई। दरअसल एक्शन सीन के लिए SUV को क्रेन की मदद से हवा में लटकाया गया था। शूटिंग के दौरान जैसे ही स्टंट शुरू हुआ इमरान की गाड़ी हवा में पलटने लगी और सामने से आ रही ब्लैक वैन पर गिरी।
क्रेन से लटकी SUV अचानक हवा में पलटीबताया ये भी जा रहा है कि इस हादसे में इमरान हाशमी गंभीर रूप से घायल हो सकते थे, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और वे बाल-बाल बच गए, उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस घटना की वजह से सेट पर मौजूद लोग काफी डरा गए। वीडियो में इस स्टंट के लिए फिल्म के सभी क्रू और कार, कैमरे सब तैयार हैं और जैसे ही शूटिंग शुरू होती है क्रेन से लटकी SUV अचानक हवा में पलट जाती है और नीचे खड़ी वैन से टकरा जाती है।
गाड़ी का पलटना फिल्म के सीन का हिस्सा था या स्टंट?हालांकि, यहां ये भी बता दें कि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि गाड़ी का पलटना फिल्म के सीन का हिस्सा था या स्टंट के दौरान कोई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ। वहीं फिल्म के मेकर्स भी इसे लेकर अभी तक कुछ कहने से बच रहे हैं।
क्या है 'गनमास्टर G9' की कहानी?इमरान हाशमी की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन, रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म में इमरान हाशमी ईश्वर नाम के एक शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म को 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
पहले भी विवादों में आ चुकी है फिल्म'' की शूटिंग इससे पहले भी चर्चा में रही थी। जून में हरिद्वार में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर लगे 'बार एंड कैफे' के बोर्ड को लेकर विवाद हो गया था। वहां लोकल लोगों ने इसे असली बार समझ लिया था, जिसके बाद शूटिंग में दिक्कतें आईं। बाद में फिल्म के प्रड्यूसर दीपक मुकुट ने सफाई देते हुए कहा था कि शूटिंग के दौरान किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी बताया था कि स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया।