मुंबई: बीते 5 दिनों से बढ़ती गर्मी की वजह से मुंबई में बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इन 5 दिनों में बिजली की पीक डिमांड का रिकॉर्ड देखा गया। हर दिन दोपहर के समय, 4000 मेगावाट के ऊपर पीक डिमांड दर्ज होती देखि जा रही है। मंगलवार को दोपहर 03: 50 बजे मुंबई की पीक डिमांड 4350 मेगावाट देखि गई है। वहीं सोमवार को भी दोपहर के समय 4300 मेगावॉट बिजली मांग दर्ज की गई थी। शनिवार और रविवार की भी स्थिति भी 4200 मेगावाट के ऊपर देखी गई थी। वहीं शुक्रवार को तो यह आकड़ा 4,394 मेगावाट तक पहुंच गया था। ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गर्मी और उमस के कारण लोग दिन-रात एसी, पंखे जैसे कूलिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बिजली की मांग बढ़ गई है।



बाहर से लेनी पड़ी 2732 MW बिजली




मंगलवार को हाई डिमांड के दौरान मुंबई में अडाणी इलेक्ट्रिसिटी की ओर से 428 मेगावाट और टाटा पावर की ओर से 1131 मेगावाट बिजली सप्लाई की गई। कुल 1559 मेगावाट बिजली जेनेरेट करने के बाद भी शहर के बाहर से और पावर एक्सचेंज से 2732 MW बिजली ली गई है, जो अपने आप में ही एक रेकॉर्ड है। अगर महाराष्ट्र की बात करें, तो मंगलवार को राज्य की पीक डिमांड 33813 मेगावाट दर्ज की गई। राज्या की बिजली मांग का आकड़ा भी बीते 5 दिनों से 32000 के ऊपर ही है।



4,558 मेगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची डिमांड




इस साल गर्मियों में 26 मई को मुंबई में बिजली की अधिकतम मांग 4,558 मेगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। उस दिन टाटा पावर और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मिलकर 1,499 मेगावॉट बिजली उपलब्ध कराई थी, जबकि 3,059 मेगावॉट बिजली शहर के बाहर से और पावर एक्सचेंज के जरिए मंगाई गई थी



बिजली वितरण कंपनी और ग्राहक




अडानी -30 लाख




बेस्ट -10.5 लाख




टाटा - 8 लाख



मुंबई जनरेशन




टाटा -1131 मेगावाट




अडानी - 428 मेगावाट




कुल - 1559

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.