रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक दलित महिला से कथित तौर पर मारपीट करने, उसे जातिसूचक गालियां देने और उसे कुएं से पानी लेने से रोकने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर दलित महिला ने एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
घटना एचईसी स्मार्ट सिटी के सेक्टर-2 कीमिली जानकारी के मुताबिक, घटना 10 अक्टूबर को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एचईसी स्मार्ट सिटी के सेक्टर-2 में हुई। पीड़ित दलित महिला की पहचान मंजू चौधरी के रूप में हुई है। मंजू चौधरी ने बताया कि पड़ोस से ही दबंग किस्म का परिवार उन्हें कुएं से पानी नहीं लेने दे रहा था। जब वो पानी लेने जाती तो उसके साथ गाली-गलौज की जाती। लेकिन 10 अक्टूबर को 'दबंग' परिवार ने उसकी पिटाई की। इसके बाद उसने जगन्नाथपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पांच लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट में मामला दर्ज: थानाध्यक्षइस मामले पर जगन्नाथपुर थाने के प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया, 'महिला की शिकायत के आधार पर अमरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी रेमी देवी, उनके दो बेटों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (एससी/एसटी एक्ट) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
23 जुलाई से दलित महिला को पानी नहीं लेने दे रहे थे आरोपीथाना प्रभारी ने बताया कि दलित महिला का आरोप है कि उसके घर के पास रहने वाले ये पांचों लोग 23 जुलाई से उसे अपने कुएं से पानी नहीं लेने दे रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई और पता चला कि कुआं अमरेंद्र के घर के परिसर में स्थित है।
उन्होंने कहा कि हालांकि, महिला को अपमानित करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.