Happy Navratri 2026 Day 4 Maa Kushmanda Wishes: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 14 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि का चौथा दिन है. यह दिन नवदुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की उपासना के लिए समर्पित होता है.


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपनी मंद मुस्कान से संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना करने के कारण इन्हें 'कूष्मांडा' कहा गया है. इस शुभ अवसर पर मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा कर साधक अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.


नवरात्रि के इस पावन पर्व को आप भक्ति-भाव के साथ ही उत्साहपूर्वक भी मनाएं और अपनों को नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामना संदेश भेजकर जय मां कुष्मांडा कहें. यहां देखिए नवरात्रि के चौथे दिन के सुंदर और भक्तिमय संदेश.


मां कुष्मांडा का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे.
जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो.
जय माता दी!


हे मां कुष्मांडा!
अपनी मंद मुस्कान से हमारे जीवन को उज्जवल कर दें.
आपकी कृपा से हर कष्ट दूर हो और जीवन में सुख-शांति बनी रहे.
नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!




सूरज चंद्र की रोशनी से जग को रौशन करने वाली,
मंद मुस्कान से ब्रह्मांड रचने वाली,
हे मां कुष्मांडा, हमें शक्ति और साहस प्रदान करें.


असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने वाली मां,
ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने वाली मां,
आपके चरणों में फूल चढ़ाकर हम आपका आशीर्वाद पाते हैं.
नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं!




लाल चुनरी ओढ़े जब आती हैं माता,
हर भक्त का मन हर्षित हो जाता,
दुख-दर्द मिटाकर खुशियां लाती हैं,
मां कूष्मांडा सबके बिगड़े काम बनाती हैं.


कुमकुम भरे कदमों से आए मां आपके द्वार,
सुख-समृद्धि मिले आपको अपार,
दुख-दर्द मिटे जीवन के सारे,
जय हो मां कुष्मांडा हमारी!




जब जब याद किया तुझे ए मां
तूने आंचल में अपने आसरा दिया
कलयुगी इस जहां में, एक तूने ही सहारा दिया.


सुबह-सुबह लो मां कूष्मांडा का नाम,
दूर होंगे रोग, दोष, दुख और पूरे होंगे बिगड़े काम.
जय मां कूष्मांडा..


हर पल खुशी आपके कदम चूमे
नवरात्रि में हम सब मिलकर झूमे
हो ना कभी आपका दुख से सामना
बोलो जय का कूष्मांडा


Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.