बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक विशालकाय अजगर का ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर के मुंह का ऑपरेशन कर 200 ग्राम का ट्यूमर निकाला है। वेटरनरी डॉक्टरों ने बताया कि अगर ट्यूमर को नहीं निकाला जाता तो अजगर को कैंसर होने का खतरा था।
2 घंटे तक चली सर्जरीडॉक्टरों ने बताया कि 2 घंटे से ज्यादा समय तक सांप की सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद अजगर को ड्रिप लगाई गई। फिलहाल अजगर की विशेष निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। ट्यूमर के कारण अजगर का मुंह के पास लगातार सूजन आ रही थी। इस अजगर को रेस्क्यू के दौरान पकड़ा गया था।
सर्पमित्र सत्यम द्विवेदी ने इस किया था। यह इंडियन रॉक पाइथन है। इसका रेस्क्यू सरगुजा के जंगल से किया गया था। रेस्क्यू के दौरान अजगर का वजन काफी ज्यादा था। वह करीब 8.5 किलो था। जब अजगर का रेस्क्यू किया गया तो रेस्क्यू टीम को उसके गले के पास सूजन दिखाई दी जिस कारण से उसके मुंह का आकार बढ़ा था।
जानवरों के अस्पताल में निरीक्षणइसके बाद अजगर की जांच के लिए बिलासपुर के पशु अस्पताल भेजा गया था। यहां डॉक्टरों ने अजगर की जांच की थी। इस दौरान ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने बताया कि यह ट्यबूमर लगातार बढ़ रहा था जिस कारण से अजगर को कैंसर का खतरा था इसी कारण से इसकी सर्जरी की गई।
सावधानी के साथ हुई सर्जरीडॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ी। ऑपरेशन के बाद अजगर को ड्रिप लगाई गई है। उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। मुंह में ट्यूमर होने के कारण अजगर की स्थिति गंभीर हो सकती थी।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.