गोपालगंज: बिहार के बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है। यहां खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव शुरू हुआ। इसके बाद घर में अचानक आग लग गई। इस आग लगी में 14 से 15 लोगों के झुलसने की सूचना है। घटना बैकुंठपुर के सफियाबाद गांव का है। घटना बैकुंठपुर के सफियाबाद निवासी सिंहासन मांझी के घर हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
रेगुलेटर ऑन करते ही लीक होने लगी गैसबताया जाता है कि सिंहासन मांझी के घर खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर जैसे ही ऑन किया गया। वैसे ही अचानक रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा। इस रिसाव के दौरान घर में पूजा के लिए रखे गये जलते हुए दिये से आग की लपटें तेज हो गई। अचानक लगी आग से घर की महिलाएं और बच्चे झुलस गये है। बाद में जैसे ही लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, वे भी झुलस गये है।
आग में झुलसे लोगों में से 9 की हालत गंभीरप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में झुलसे लोगों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक बतायी जा रही है। घायलों में शिलानाथ मांझी, कुसुम देवी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, कंचन कुमारी, चमेली कुमारी, कुंदन कुमार, आयोग कुमार, बेबी देवी की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। जिन्हें बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है।
आग लगने की घटना में 17 लोग झुलसे: डीएमघटना को लेकर डीएम समीर सौरभ ने अधिकारियों की टीम को रवाना किया है। वहीं सदर एसडीएम घायलों से मिलने अस्पताल पहुंची है। इस मालमे पर डीएम समीर सौरभ ने कहा कि घर में नया गैस सिलेंडर लगाया गया था। उसी रेगुलेटर ऑन करने के दौरान रिसाव हुआ। जिससे 17 लोग झुलस गए हैं। गंभीर लोगों को बाहर रेफर किया जा रहा है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.