IPL में खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली टीमों के कोच भी अच्छी-खासी रकम लेते हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार युवराज सिंह को अपनी टीम में नई जिम्मेदारी दी है.











युवराज के नाम आते ही फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें कोच बनने के लिए कितनी सैलरी मिलेगी.


बता दें कि आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को सहायक कोच के साथ-साथ बल्लेबाजी कोच भी नियुक्त किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज सिंह की एक सीजन की सैलरी लगभग 6 करोड़ रुपये रहेगी. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने इस रकम पर कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसे में उनकी सैलरी को लेकर अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है.


दिल्ली कैपिटल्स में क्या होगी युवराज की जिम्मेदारी


दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच बनाया है. वो IPL 2027 में टीम के बल्लेबाजों की मदद करेंगे. अपने लंबे क्रिकेट करियर के अनुभव से वो खिलाड़ियों को बल्लेबाजी बेहतर करने और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार कर सकते हैं. ये युवराज का बतौर कोच पहला आधिकारिक कार्यकाल होगा.


पहले भी दिल्ली की टीम से खेल चुके हैं युवराज


युवराज सिंह का दिल्ली की फ्रेंचाइजी से पुराना नाता है. साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय वो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. अब करीब 11 साल बाद वो इसी फ्रेंचाइजी के साथ एक नई भूमिका में लौट रहे हैं.


भारत को दो विश्व कप जिताने में निभाई अहम भूमिका


युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था. वो अपने करियर में कई IPL टीमों के लिए भी खेल चुके हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि उनका अनुभव टीम के बल्लेबाजों के काम आएगा और टीम IPL 2027 में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी.






Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.