वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 (WCL) के 14वें मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को मात दी। एबी डिविलयर्स ने एक बार फिर बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वह बल्लेबाजों की सूची में अब भी नंबर 1 पर मौजूद हैं।











टॉप 5 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है। वहीं गेंदबाजों में इंडिया चैंपियंस के पीयूष चावला नंबर 1 पर हैं।


साउथ अफ्रीका के लिए पहले तीन मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले रिचर्ड लेवी को इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ मौका नहीं मिला। वह अब टॉप 3 बल्लेबाजों से बाहर हुए लेकिन इस मैच में नहीं खेलने के बावजूद चौथे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 76 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी नंबर 5 पर पहुंच गए हैं।


साउथ अफ्रीका चैंपियंस-इंग्लैंड चैंपियंस मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज



































































खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौके (4s)छक्के (6s)
एबी डिविलियर्स4423779.00211.611420
रॉनी तालुकदार4418947.25152.421610
रवि बोपारा4418762.33179.811215
रिचर्ड लेवी3317357.67216.251015
जीन-पॉल डुमिनी3316984.50170.711113


साउथ अफ्रीका चैंपियंस-इंग्लैंड चैंपियंस मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज









































































गेंदबाजमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
पीयूष चावला415.292715.1410600
इमरान ताहिर416.096716.2911400
एनामुल हक जूनियर412.072714.009810
फवाद अहमद415.090719.4313600
धवल कुलकर्णी312.072717.4312210


सेमीफाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका चैंपियंस


इंग्लैंड चैंपियंश के खिलाफ इस मुकाबले में लगातार चौथी जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। क्योंकि उसके 8 अंक हो गए हैं और कोई भी टीम अब 8 अंक तक नहीं पहुंच सकती है। वहीं अपने पहले तीन मैच में से दो मुकाबले जीतकर आई इंग्लैंड चैंपियंस की टीम को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अब बचे हुए तीन स्थानों के लिए बाकी पाचों टीमों के बीच टक्कर है।


WCL 2026: डिविलियर्स-डुमिनी के अर्धशतक, इंग्लैंड को हरा साउथ अफ्रीका चैंपियंस सेमीफाइनल में; अब भारत समेत 5 टीमों में टक्कर, देखें अंकतालिका


WCL 2026 में लगातार चौथी जीत के साथ साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम को प्रोटियाज ने 9 रन से मात दी। अब अंकतालिका का खेल रोचक हो गया है और अंतिम 4 के लिए भारत समेत बची हुई पांचों टीमों में टक्कर है।






Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.