राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं. शो शुरू होते ही राहुल वैद्य को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल अपनी पत्नी दिशा परमार को लेकर एक ऐसा इशारा करते नजर आए, जिसे लोगों ने आपत्तिजनक बताया.


शो में राहुल से पूछा गया था कि उनकी पत्नी शादी से पहले कौन-सी पांच चीजें करती थीं, जो अब नहीं करतीं. इस पर राहुल ने फिजिकल रिलेशन की ओर इशारा करने वाला जेस्चर किया. 


बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य
बता दें, शो 'पति पत्नी और पंगा' में सेलिब्रिटी कपल्स हिस्सा लेते हैं. शो में शादीशुदा जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और मजेदार चैलेंज दिए जाते हैं. इसी दौरान शो के होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने कंटेस्टेंट्स से पूछा कि उनकी पत्नियां शादी से पहले कौन-सी पांच चीजें करती थीं, जिन्हें उन्होंने शादी के बाद करना बंद कर दिया.


राहुल वैद्य से जब ये सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधे कुछ कहने के बजाय इशारे में फिजिकल रिलेशन की ओर इशारा किया. शो में मौजूद टीवी एक्टर और कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, 'तो बच्चे कैसे हुए फिर तुम्हारे?'





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Dishul's & Princess Navya's World 🌸❤️🧿 (@disharahulofficial)







यूजर्स कर रहे ट्रोल
अब शो से इस बातचीत का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई दर्शक सवाल उठा रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच की प्राइवेट बात को नेशनल टेलीविजन पर लाने की क्या जरूरत थी.


एक यूजर ने लिखा, 'बहुत शर्मनाक.' दूसने लिखा, 'वो अपनी पत्नी की इज्जत नहीं करता.' तीसरे यूजर ने कहा, कुछ भी चल रहा है आज कल.


बता दें, 'पति पत्नी और पंगा 2' में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी और शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौलस जैसे सेलिब्रेटी कपल्स नजर आ रहे हैं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.