'पति पत्नी और पंगा 2' में इस बार टीवी के कई कपल नजर आ रहे हैं. इसी के साथ एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी भी शो का हिस्सा हैं. मनोज तिवारी अपनी पत्नी पत्नी सुरभि संग दिख रहे हैं. सुरभि और मनोज की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. अब शो में आने वाले एपिसोड में मनोज तिवारी की मां भी नजर आएंगी.
मंगलवार को मनोज तिवारी को उनकी पत्नी सुरभि और मां के साथ देखा गया. इस दौरान सुरभि सिर पर पल्लू लिए नजर आईं. सुरभि ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी. वो सासू मां का हाथ पकडकर ले जाती हैं और पैपराजी को पोज देती हैं. मनोज तिवारी की मां भी सभी को हैलो करती हैं. इसके बाद मनोज और सुरभि साथ में फोटोज क्लिक करवाते हैं. मनोज को ऑरेंज कलर के कुर्ते में देखा गया.
इसके अलावा बाकी सेलेब्स भी सेट पर स्पॉट हुए. सभी ने अपने पार्टनर संग पोज दिए.
View this post on Instagram
मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ
मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1999 में रानी तिवारी संग पहली शादी की थी. रानी और मनोज एक बेटी के पेरेंट्स हैं. दोनों ने अपनी बेटी का नाम रीति रखा. रीति को हाल ही में शो बिग बॉस 20 में देखा गया था. अब वो शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं.
वहीं रानी और मनोज का रिश्ता चल नहीं पाया. उन्होंने 2011 में तलाक के लिए अप्लाई किया और 2012 में उनका कानूनी रूप से तलाक हो गया.
फिर मनोज ने सुरभि संग शादी की. मनोज और सुरभि की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी. शो को मनोज ने होस्ट किया था और सुरभि कंटेस्टेंट थीं. कपल ने 27 अप्रैल 2020 में शादी की थी. मनोज और सुरभि दो बेटियों के पेरेंट्स हैं. पहली बेटी की जन्म 2020 में हुआ और दूसरी बेटी का दन्म 2022 में हुआ. सुरभि सिंगर और सोशल वर्कर हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.