अजय देवगन की दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर ही हैं. वहीं फिल्म की सक्सेस एंजॉय कर रहीं एक्ट्रेस श्रिया सरन एक बार फिर नंदिनी सालगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो इशिता दत्ता के किरदार अंजू सालगांवकर की मां बनी हैं.
दिलचस्प बात ये है कि असल जिंदगी में श्रिया और इशिता के बीच सिर्फ 8 साल का उम्र का अंतर है. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रिया ने खुद से महज 8 साल छोटी एक्ट्रेस की मां का किरदार निभाने को लेकर बात की.
'दृश्यम 3' में 8 साल छोटी एक्ट्रेस की मां बनने पर बोलीं श्रिया सरन
न्यूज 18 से बातचीत में श्रिया सरन ने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में इशिता दत्ता की मां का किरदार निभाने पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा, 'हां, मेरा मतलब है कि ये समझ में नहीं आता. मैंने इस बारे में सोचा भी था. मैं सोच रही थी कि इसका तालमेल कैसे बैठेगा? दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए मुझे खुद बच्ची होना पड़ता. लेकिन कहानी इतनी दमदार है कि आप इन सब बातों के बारे में सोचते ही नहीं हैं.'

टाइपकास्टिंग पर बोलीं श्रिया
श्रिया ने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला कलाकारों को एक ही तरह के किरदारों में बांध दिया जाता है. हालांकि, उन्होंने 'दृश्यम' के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उम्र के अंतर को कहानी में अच्छी तरह से सही दिखाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में इशिता के किरदार अंजू को गोद लिया हुआ बच्चा दिखाया गया है और इस बात को कहानी में समझाया गया है.
बातचीत के दौरान श्रिया ने इशिता के साथ काम करने के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, 'जब हमने 'दृश्यम' की शूटिंग शुरू की थी, तब हम दोनों सचमुच बच्चियां थीं. जब हमने 'दृश्यम 2' की शूटिंग की, तब इशिता की नई-नई शादी हुई थी. मुझे याद है कि हम काफी बातें किया करते थे. तीसरी फिल्म तक आते-आते हम बच्चों के बारे में बात करने लगे थे.'
श्रिया ने बताया कि इशिता का बेटा वायु उनकी बेटी राधा की उम्र के आसपास ही है. ऐसे में दोनों एक्ट्रेस ज्यादातर बच्चों की क्लासेस को लेकर बातें करती हैं.

'दृश्यम3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'दृश्यम3' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. अजय देवगन फिल्म में एक बार फिल्म विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं. 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. रिलीज के दसवें दिन इसने 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.