नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों नजर आने वाले हैं. वहीं टीवी के 'जमाई राजा' यानी रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.
रवि दुबे को उनके लुक के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं. फिल्म को लेकर शुरुआती चर्चाओं के बीच उनका लुक खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. अब हाल ही में उन्होंने अपने किरदार पर बात की है.
अपने लुक को मिल रहे प्यार पर बोले रवि दुबे
वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने कहा, 'मैं दिल से आभारी हूं. ट्रेलर के बाद मुझे जो भी प्यार और सराहना मिली है, मैं उसे सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं. मैं हर दिन उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि मैं इस किरदार की जरूरत के मुताबिक उसकी सच्चाई और गंभीरता को समझ पाया हूं.'
भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने की जिम्मेदारी पर रवि दुबे
रवि दुबे को उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने किरदार में जो ईमानदारी लाने की कोशिश की, वो पर्दे पर भी नजर आएगी. उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ हूं कि ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारी आती है, जो हजारों सालों से लोगों के जहन और दिलों में बसा हुआ है. किसी एक्टर की जिंदगी में ऐसा बहुत कम होता है कि शायद उसके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मौका, उसकी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक भी हो. मेरे लिए यह वही मौका है.'
बता दें, रवि दुबे ने साल 2011 की हिंदी फिल्म 'यूआर माय जान' से फिल्मों में कदम रखा, वहीं अब वो जल्द ही फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे.
फिल्म की कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवार राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी 'रामायण'?
हाल ही में रामायण की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की गई. फिल्म दो पार्ट में बनी है. इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल आएगा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.