बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने ऑफिशियली अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है. उनकी सोशल मीडिया से सालों पुरानी दूरी अब खत्म हो चुकी है. एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के बाद एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने पटौदी लाइब्रेरी की झलक भी दिखाई है.
सैफ अली खान को सोशल मीडिया से दूरी बनाने और पर्सनल लाइफ को ऑनलाइन की दुनिया से दूर रखने के लिए भी जाना जाता है. वो ऑनलाइन से काफी हद तक दूर थे और उनकी पर्सनल लाइफ भी पर्सनल ही थी. लेकिन अब ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के बाद उन्होंने इस दूरी को खत्म कर दिया है.
View this post on Instagram
सैफ ने पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी' की झलक
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के बाद अपनी पहली पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने 'पटौदी लाइब्रेरी' की झलक दिखाई है. इस पोस्ट में एक्टर को डैशिंग अंदाज में देखा जा सकता है. वो लाइब्रेरी में किताबों के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं. पटौदी लाइब्रेरी काफी लग्जरी है. एक्टर ने पोस्ट को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'पटौदा लाइब्रेरी...किताबों के कवर से उनको जज कर रहा हूं.'
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
सैफ के कितने फॉलोअर्स और किसे करते हैं फॉलो?
वहीं, अगर बात की जाए कि सैफ अली खान के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं तो ये खबर लिखे जाने तक एक्टर के इंस्टाग्राम पर 4,306 फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही एक्टर इंस्टाग्राम पर अभी सिर्फ एक अकाउंट को ही फॉलो करते हैं. वो भी कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हैं.
सैफ अली खान के पास था प्राइवेट अकाउंट
सैफ अली खान ने एचटी सिटी के साथ 2024 के इंटरव्यू में बताया था कि वो एक प्राइवेट अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि कभी-कभार कंटेंट देख लेते हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी माना था कि सोशल मीडिया की लत लग सकती है और इसी वजह से वो ऑनलाइन पब्लिक प्रेजेंस बनाए रखने से बचते थे. इस दौरान अभिनेता ने सीक्रेट अकाउंट होने की बात को भी कबूला था.
सैफ अली खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में देखा गया था. इसमें उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार भी थे. दोनों करीब 17 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ में नजर आए.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.