रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में भी दस्तक देने वाली हैं. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच चर्चा जोरों पर थी कि इसे हिंदी में नहीं रिलीज किया जाएगा, जिसके बाद नॉर्थ इंडिया के रजनी फैंस मायूस हो गए थे. ऐसे में अब मेकर्स की ओर से अफवाहों पर सफाई दी गई है.
दरअसल, 'जेलर 2' के मेकर्स ने फिल्म के हिंदी वर्जन नहीं रिलीज किए जाने वाली अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी और सफाई देते हुए कहा कि इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए मेकर्स ने पहले ही तैयारियां कर ली थी. उन्होंने हिंदी भाषा में ना रिलीज किए जाने वाली खबरों को गलत ठहरा दिया है, जिसके बाद अब फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है.
'जेलर 2' हिंदी रिलीज की अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
फिल्म 'जेलर 2' के हिंदी में ना रिलीज होने की अफवाहों के बीच मेकर्स ने रिएक्शन दिया है और ऑफिशियली कंफर्म किया है कि इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए पहले से ही खास तैयारी कर ली गई थी. इसे 15 अक्तूबर, 2026 को ही रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने बताया, 'जेलर 2 के हिंदी वर्जन के रिलीज शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.' मेकर्स के बयान सामने आने के बाद 'जेलर 2' के हिंदी वर्जन को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लग गया है.
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
'जेलर 2' हिंदी रिलीज को लेकर क्या था अफवाहें?
अगर बात की जाए कि 'जेलर 2' की हिंदी रिलीज को लेकर अफवाहें क्या थीं तो रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रजनीकांत की फिल्म का हिंदी वर्जन नहीं आएगा. इसे ओटीटी पर सीधे तौर पर रिलीज किए जाने की चर्चा थी. बताया जा रहा था कि दर्शकों को फिल्म को हिंदी में देखने के लिए 4 हफ्ते बाद ओटीटी रिलीज के लिए इंतजार करना होगा. हालांकि, अब इस अफवाह पर विराम लग गया है.
2023 में आई 'जेलर' का सीक्वल है...
आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है. इसमें जबरदस्त स्टार कास्ट देखने के लिए मली थी. 'जेलर 2' में भी अब जबरदस्त स्टार कास्ट है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन विलेन के रोल में हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ का भी कैमियो है. वहीं, नोरा फतेही का आइटम नंबर भी है.
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे
आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को सभी भाषाओं में 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तीन दिनों में ब्लॉक सीट के साथ ही 20.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, बिना ब्लॉक सीट के फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.93 करोड़ हो चुका है. खबर लिखे जाने तक इसके 10.97 लाख टिकट बिक चुके हैं और 10,483 शोज भी मिले हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.