अगर आप लखनऊ में कम कीमत पर अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अनंतनगर योजना के अदिति अपार्टमेंट में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया है. इसके जरिए पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ भी मिल सकता है, जिससे घर खरीदने का खर्च कम हो जाएगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट के मुताबिक, इस योजना में लखनऊ के मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना के अदिति अपार्टमेंट के लिए शुरू की गई है. इन फ्लैटों की कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, पात्र लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलने के बाद फ्लैट की प्रभावी कीमत करीब 6.50 लाख रुपये रह सकती है. ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले इसकी कीमत, पात्रता और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जान लें.
क्या है फ्लैट से जुड़ी पूरी जानकारी?
इस योजना के तहत कुल 412 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं. इच्छुक लोग 2 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा.
अपने घर का सपना अब हो रहा साकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत अदिति अपार्टमेंट में 1 BHK के भवनों का पंजीकरण 2 नवंबर, 2026 तक शुरू है. आज ही पंजीकरण करें और अपने घर के सपने को साकार करें। लोकेशन: अनंत नगर योजना, मोहान रोड, लखनऊ पंजीकरण लिंक: https://t.co/2pubAkB8XM अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: टोल फ्री: 1800-1800-5000 (सोम से शनि | सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) #PMAY #AditiApartment #AnantNgarYojna #LucknowDevelopmentAuthority #RegistrationOpen
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) October 10, 2026
कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
अगर आप इस योजना के तहत फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो आवेदन की तारीख का खासतौर ध्यान रखें. दरअसल, यह रजिस्ट्रेशन 2 अक्टूबर 2026 से शुरू हुआ है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2026 तय की गई है.
कहां-कहां से मिलेगी कनेक्टिविटी?
अनंतनगर स्थित इस परियोजना के आसपास कई प्रमुख स्थान मौजूद हैं. पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, अमौसी रेलवे स्टेशन करीब 5 मिनट और सीसीएस एयरपोर्ट व मेट्रो स्टेशन लगभग 10 मिनट की दूरी पर हैं. इसके अलावा आगरा एक्सप्रेसवे तक करीब 10 मिनट और शहीद पथ तक 15 मिनट में पहुंचने का दावा किया गया है. मेडिकल यूनिवर्सिटी करीब 1 किलोमीटर और किसान पथ 2 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है.
कहां से मिलेगी योजना की जानकारी?
अगर आपको रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज या फ्लैट की कीमत से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो LDA के टोल-फ्री नंबर 1800-1800-5000 पर संपर्क कर सकते हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हेल्पडेस्क सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सहायता देता है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.