रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी जिलों में भी बारिश के साथ गुलाबी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3800 मीटर व इससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।
देहरादून में बारिशउत्तराखंड के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है और लोग हल्के गर्म कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। रविवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चल रही थी। दोपहर ढाई के बाद तेज और ठंडी हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई।
ठंड बढ़ गईतीन बजे के बाद शहर के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण मौसम में और ठंडक आ गई। हालांकि, कुछ देर की बारिश से सड़कों में पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश होने से ठंड शुरू हो गई है। दूसरी ओर पिथौरागढ़ समेत कई स्थानों में घने बादल छाए रहने के बाद तेज बारिश हुई है।
हरिद्वार और उधम सिंह नगरबता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को देहरादून और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही राज्य के दिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर होने व झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई और प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी बारिश होने से तापमान में कमी आई है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.