सिवान: 'सर... मुझे भी आपकी तरह जिलाधिकारी बनना है।’ डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की एक छात्रा ने जब डीएम से पूछ तो पूरा हॉल तालियों से गड़गड़ा गया। सिवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा रविवार को शहर के कंधवारा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया।
बच्चियों के साथ बच्चा बन गए डीएम पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने छात्राओं सौहार्दपूर्ण बातचीत किया। उन्होंने उनकी रुचि और जीवन के लक्ष्यों के बारे में पूछा। इसी दौरान एक छात्रा ने उत्साह के साथ कहा कि उसे भी जिलाधिकारी बनना है। एक अन्य छात्रा ने जीवन में सेवा को अपना उद्देश्य बताया। एक छात्रा डाक्टर तो एक पत्रकार बनने की बात कही। छात्राओं के आत्मविश्वास और उनकी महत्वाकांक्षाओं से जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने सफलता का मूलमंत्र भी दिया।
डीएम ने बालिकाओं को दिया संदेशइस दौरान उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और कठिन परिश्रम के साथ निरंतर प्रयास करना जरूरी है। बालिकाओं को उपलब्ध अवसरों, सुविधाओं और अधिकारों का उपयोग कर खुद को सशक्त बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने अपनी बेटी के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
बेटियों के साथ डीएम ने किया भोजनउन्होंने ‘एक वृक्ष, एक बेटी’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह हम अपनी बेटियों की देखभाल करते हैं, उसी तरह लगाए गए पौधों की भी नियमित देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया। विद्यालय के दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। जीविका दीदी की रसोई में तैयार भोजन छात्राओं को परोसा गया।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.