बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कलेक्टर के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के मल्हार सरकारी स्कूल में छात्राओं से फ्री मिलने वाले सेनेटरी पैड के पैसे वसूलने की शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल के प्रचार्य समेत तीन पर कार्रवाई की गई है। उन्हें स्कूल से हटा दिया गया है।
जांच में सही पाए गए आरोपछात्राओं ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि स्कूल में हमारे साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। सेनेटरी पैड के पैसे लिए जाते हैं। इसके साथ ही स्कूल टीचर प्यून से कॉपियां जांचने का काम कराती थी। जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में आरोप सही पाया गया। जिसके बाद प्राचार्य समेत 3 शिक्षकों को मल्हार स्कूल से हटाकर दूसरे स्कूल भेजा गया है।
सीएम हेल्पलाइन में भी हुई थी शिकायतछात्राओं ने स्कूल में खराब व्यवस्था, और पैसे वसूलने की शिकायत की थी। छात्र लंबे समय से स्कूल की व्यवस्था को लेकर शिकायत कर रहे थे। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई थी। छात्राओं ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर स्कूल की व्यवस्था और स्टॉफ के खिलाफ शिकायत की थी।
जिला शिक्षा अधिकारी का एक्शनलगातार शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले में जांच कराने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद मामले की जांच की गई। इसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल की मंजूरी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने प्राचार्य सहित 3 शिक्षकों को दूसरी जगह भेजने के आदेश जारी किया।
तीन शिक्षकों के खिलाफ हुई थी शिकायतसरकारी स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से स्कूल के प्राचार्य वेदप्रकाश शुक्ला, व्याख्याता रश्मि गुप्ता और संजय दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल तीनों को स्कूल से हटा दिया गया है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.