श्री दुर्गा चालीसा में मां दुर्गा की शक्ति, करुणा का वर्णन किया गया है। रोजाना इसका पाठ नियमित रुप से करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इसका पाठ करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही मां दुर्गा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। रोजाना मां दुर्गा की उपासना करने से व्यक्ति के घर परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहती है। नवरात्रि में विशेष रुप से दुर्गा चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है। यहां पढ़ें श्री दुर्गा चालीसा।



श्री दुर्गा चालीसा ( Shri Durga Chalisa )दोहा

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम।।




नमो नमो दुर्गे सुख करनी।

नमो नमो अंबे दुःख हरनी॥



निरंकार है ज्योति तुम्हारी।

तिहूं लोक फैली उजियारी॥




शशि ललाट मुख महाविशाला।

नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥




रूप मातु को अधिक सुहावे।

दरश करत जन अति सुख पावे॥




तुम संसार शक्ति लै कीना।

पालन हेतु अन्न धन दीना॥




अन्नपूर्णा हुई जग पाला।

तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥




प्रलयकाल सब नाशन हारी।

तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥




शिव योगी तुम्हरे गुण गावें।

ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥




रूप सरस्वती को तुम धारा।

दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा॥




धरयो रूप नरसिंह को अम्बा।

परगट भई फाड़कर खम्बा॥




रक्षा करि प्रह्लाद बचायो।

हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥




लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं।

श्री नारायण अंग समाहीं॥




क्षीरसिन्धु में करत विलासा।

दयासिन्धु दीजै मन आसा॥




हिंगलाज में तुम्हीं भवानी।

महिमा अमित न जात बखानी॥




मातंगी अरु धूमावति माता।

भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥




श्री भैरव तारा जग तारिणी।

छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥




केहरि वाहन सोह भवानी।

लांगुर वीर चलत अगवानी॥




कर में खप्पर खड्ग विराजै।

जाको देख काल डर भाजै॥




सोहै अस्त्र और त्रिशूला।

जाते उठत शत्रु हिय शूला॥




नगरकोट में तुम्हीं विराजत।

तिहुँलोक में डंका बाजत॥




शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे।

रक्तन बीज शंखन संहारे॥




महिषासुर नृप अति अभिमानी।

जेहि अघ भार मही अकुलानी॥




श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै।सब सुख भोग परमपद पावै॥



देवीदास शरण निज जानी।करहु कृपा जगदम्ब भवानी॥



॥इति श्रीदुर्गा चालीसा सम्पूर्ण॥

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.