धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुरुद में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 किलोग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।




पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4.98 लाख रुपए आंकी गई है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाया जा रहा था।






कार में कर रहा था तस्करीजानकारी के अनुसार, कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नारी-कुरुद रोड स्थित भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। इसके बाद रोके गए वाहन की तलाशी ली गई। पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान वाहन से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।






4 लाख 98 हजार की सामग्री जब्तपुलिस ने मौके से आरोपी रामनाथ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के गोबरा का रहने वाला था। इसके साथ ही पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए, कार की कीमत 4 लाख रुपए तथा मोबाइल फोन की कीमत 18 हजार रुपए है। इस प्रकार कुल जब्त सामग्री की कीमत 4 लाख 98 हजार रुपए आंकी गई है।






लोगों से की अपीलइसको लेकर थाना कुरुद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है। धमतरी पुलिस ने कहा कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी किसी भी जानकारी की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.