नई दिल्‍ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) ने एक बड़ा सौदा किया है। कंपनी ने शुक्रवार को ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर SA को नोवावायु एयरोस्पेस लिमिटेड (NAL) में 51% हिस्सेदारी बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह सौदा लगभग 5,100 करोड़ रुपये में हुआ है। NAL महिंद्रा की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।




कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे एम्ब्रेयर के साथ निवेश समझौते के बारे में जानकारी मिली है। इसके तहत ब्राजीलियाई कंपनी उसकी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी NAL में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी।




NAL अब नहीं रहेगी M&M ​​की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरीइस अधिग्रहण के बाद NAL अब M&M ​​की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी नहीं रहेगी। महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड (MDSL) की सहयोगी कंपनी बन जाएगी।




फाइलिंग के अनुसार, इस सौदे के 1 दिसंबर, 2026 को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है।




महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स के तहत बनाया गया थाNAL को 29 मार्च, 2026 को महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड (MDSL) की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के तौर पर बनाया गया था। यह खुद M&M की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।




M&M ने यह भी साफ किया कि प्रस्तावित सौदा 'रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन' (संबंधित पक्षों के बीच लेन-देन) के दायरे में नहीं आता है। कंपनी ने कहा कि यह बिक्री 'स्लंप सेल' नहीं है। इसमें कंपनियों का एकीकरण या विलय शामिल नहीं है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.