नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट बनाई है। इसमें उन्होंने तीन भारतीय बल्लेबाजों को शामिल किया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के साथ बात करते हुए ब्रॉड ने यह लिस्ट सबसे सामने रखी। दोनों खिलाड़ियों ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पर यह रैंकिंग शेयर की है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ब्रॉड की लिस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन इंग्लैंड से सिर्फ जो रूट को जगह मिली है। हालांकि, राहुल द्रविड़ को नौवां और विराट कोहली को दसवां स्थान मिलने से फैन्स ने कमेंट में अपनी नाराजगी जाहिर की।




दोनों खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को नंबर-1 चुना। सचिन ने 200 टेस्ट में 15,921 रन बनाए थे। उन्होंने 51 शतक जड़े और 53.78 की औसत से रन बनाए। ब्रॉड और बटलर दोनों इस बात पर सहमत थे कि सचिन की टेक्निक, कंसिस्टेंसी और हर तरह की पिच पर प्रदर्शन उन्हें इस सदी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बैटर बनाता है।




स्मिथ भी टॉप-3 में शामिलइस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने 400 नॉट आउट जैसे रिकॉर्ड बनाए। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। दोनों खिलाड़ियों ने स्मिथ की बल्लेबाजी को सराहा। हालांकि, इसमें उनके एशेज के रनों का ज्यादा असर दिखा, जिसकी वजह से इंग्लैंड के खिलाड़ी कई साल से ऐतिहासिक ट्रॉफी अपने साथ ले जाने के लिए तरस रहे हैं।