देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चार दिनों के अंदर भूकंप के दो झटके लग गए। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में रात करीब 08:07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में अफरा-तफरी रही। भूकंप की तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भूकंप के झटके महसूस किए गए। टीवी और घरों के अन्य सामान हिलते हुए महसूस किए गए। रात करीब 8 बजे का समय होने के कारण ज्यादातर लोग टीवी देख रहे थे।
ज्यादातर लोग टीवी देख रहे थेलोगों का कहना है कि हम लोग दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर समाचार देख रहे, तभी भूकंप के झटके महसूस हुए। अचानक से आए भूकंप से लोगों में डर का माहौल हो गया। लोग घरों से निकल आए। वहीं, यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
साल 2025 में एक ही 9 दिनों में 7 बार आए थे भूकंपइससे पहले मंगलवार को उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। यही नहीं साल 2025 में 24 से 31 जनवरी के बीच सात बार उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शायद ही कोई साल ऐसा गया हो, जब उत्तरकाशी में भूकंप के झटके न महसूस हो। 2023 और 2022 में भी उत्तरकाशी में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.