राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पिता की मौत हो गई है जबकि बेटे की हालत गंभीर है। बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले के कुरावर में महाकाल होटल के पास शनिवार सुबह राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर पिता और पुत्र सवार थे।
पिता की मौत, बेटा घायलइस हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल है। इस घटना के बाद राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव घायलों को खुद पीलूखेड़ी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उपचार के बाद खुद भोपाल लेकर गए।
जानकारी के अनुसार कुरावर के छोटी महाकाल मंदिर के सामने हाइवे पर की गाड़ी और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे में पिता राघवेंद्र विश्वकर्मा की मौत हो गई। जबकि उनके 11 वर्षीय बेटे लक्ष्य विश्वकर्मा को भी चोटें आई हैं। राघवेंद्र पीलूखेड़ी स्थित एचपीसीएल कंपनी में कार्यरत थे। कुरावर भोपाल रोड स्थित रिजेंसी कॉलोनी के रहने वाले थे।
भोपाल से राजगढ़ आ रहे थे विधायकहादसे के समय राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव अपनी कार पर सवार थे। विधायक भोपाल से राजगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान कार की बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में राघवेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और कान से खून निकल रहा था। दोनों को तत्काल लाइफ केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भोपाल के बंसल हॉस्पिटल रेफर किया गया। हादसे में राघवेंद्र की मौत की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विधायक ने अपनी कर से पहुंचाया अस्पतालहादसे के बाद राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव कार से घायलों को उपचार के लिए पीलूखेड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद घायलों को भोपाल रेफर कर दिया। जहां राघवेंद्र को बचाया नहीं जा सका। विधायक ने हादसे में शोक प्रकट किया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.