नई दिल्‍ली: भारत की ऐप इकॉनमी में धर्म छा गया है। धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिष ऐप्स डाउनलोड के आंकड़े इसकी बानगी देते हैं। जनवरी और सितंबर 2026 के बीच इस कैटेगरी में लगभग 30 करोड़ डाउनलोड हुए। ये पूरे 2025 के उनके कम्‍बाइंड डाउनलोड के आंकड़े को पार कर गया। ज्योतिष ऐप्स के लिए 15 करोड़ डाउनलोड हुए। धार्मिक और आध्यात्मिक ऐप्स के लिए यह आंकड़ा 14.6 करोड़ रहा। यह प्रार्थना, भक्ति सामग्री और ज्योतिष सेवाओं के लिए स्मार्टफोन के बढ़ते इस्‍तेमाल को दिखाता है। टीओआई की एक रिपोर्ट से इसका पता चलता है।




मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर ने टीओआई के साथ विशेष रूप से आंकड़े साझा किए। इनके अनुसार, 2026 के पहले नौ महीनों के दौरान ज्योतिष ऐप डाउनलोड में साल-दर-साल 75% की ग्रोथ हुई। इसी अवधि में धार्मिक और आध्यात्मिक ऐप के डाउनलोड में 47% की बढ़ोतरी देखने को मिली। पूरे 2025 में दोनों श्रेणियों की ओर से रिकॉर्ड किए गए कुल डाउनलोड 24.8 करोड़ से अधिक हो गए।




यूजर्स को आकर्षित करते हैं अलग-अलग ऐपयह ग्रोथ अलग-अलग धार्मिक परंपराओं तक फैली हुई है। इसमें भक्ति संगीत, धर्मग्रंथ पढ़ने, प्रार्थना कार्यक्रम और अन्य आस्था-संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाले ऐप्स शामिल हैं।




एवरेज मंथली एक्टिव यूजर्स के मामले में सनातन स्‍टेटस भजन मंत्र को धार्मिक और आध्यात्मिक कैटेगरी में पहला स्थान दिया गया। YouVersion Bible App दूसरे स्थान पर रहा। यह बाइबल पढ़ने और ऑडियो सामग्री प्रदान करता है। प्रार्थना का समय और किबला दिशा बताने वाला ऐप WeMuslim तीसरे स्थान पर है।




ऑनलाइन पूजा और भक्ति सेवाएं प्रदान करने वाला श्री मंदिर चौथे स्थान पर रहा। मुस्लिम प्रो शीर्ष पांच में शामिल हुआ। यह कुरान पढ़ने और प्रार्थना-संबंधित सुविधाएं प्रदान करता है। इन प्लेटफार्मों पर यूजर एक्टिविटी अलग-अलग थी।




सनातन स्‍टेटस भजन मंत्र ने एवरेज मंथली एक्टिव यूजर्स में साल-दर-साल 109% की ग्रोथ दर्ज की। YouVersion का आंकड़ा 24% बढ़ा। जबकि WeMuslim ने 39% की ग्रोथ दर्ज की। मुस्लिम प्रो में 5% की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि श्री मंदिर में 20% की गिरावट आई।




सेंसर टावर के विश्लेषक ईव चेन ने कहा, 'भारत का धर्म और ज्योतिष के साथ मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव इसके मोबाइल-फर्स्ट उपभोक्ता आधार के साथ मिलकर इन श्रेणियों में विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाता है।'




यूजर्स इन ऐप्स पर बिता रहे हैं ज्‍यादा समयडाउनलोड में इजाफा यूजर्स की ओर से इन प्लेटफार्मों पर बिताए जाने वाले समय में बढ़ोतरी के साथ हुआ है। धार्मिक और आध्यात्मिक ऐप्स का औसत दैनिक उपयोग 2022 की पहली तिमाही में 5.8 मिनट से बढ़कर 2026 की पहली तिमाही में 8.2 मिनट हो गय। यह 40% से अधिक की ग्रोथ है।




ज्योतिष ऐप्स ने जुड़ाव में और भी ज्‍यादा बढ़ोतरी दर्ज की। इसी अवधि में औसत दैनिक उपयोग 3.5 मिनट से बढ़कर 5.3 मिनट हो गया। यह 50% से अधिक की ग्रोथ को दिखाता है। आंकड़े बताते हैं कि यूजर न केवल इन ऐप्स को डाउनलोड कर रहे हैं बल्कि उनकी सेवाओं तक पहुंचने में अधिक समय भी व्यतीत कर रहे हैं।




एआई ज्योतिष ऐप्स के डाउनलोड में इजाफाज्योतिष प्लेटफॉर्म एआई को शामिल करने वाली सेवाओं के जरिये भी यूजर्स को लुभा रहे हैं। एस्ट्रोटॉक जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान 3 करोड़ डाउनलोड के साथ श्रेणी में टॉप पर रहा। एस्ट्रोसेज : एआई एस्ट्रोलॉजी 2.5 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे स्थान पर है। यह 172% की ग्रोथ दिखाता है। नई एंट्री करने वाले ऐप टैरो99 ने 1.1 करोड़ डाउनलोड दर्ज किए।




एस्ट्रोलोकल ने कैटेगरी में सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की। 2026 के पहले नौ महीनों के दौरान इसके डाउनलोड 1,062% बढ़कर लगभग 75 लाख हो गए।




आंकड़े धार्मिक प्रथाओं पर केंद्रित ऐप्स के साथ डिजिटल ज्योतिष सेवाओं की बढ़ती मांग की ओर इशारा करते हैं। स्मार्टफोन के इस्‍तेमाल से प्रार्थना संसाधनों, पवित्र ग्रंथों और ज्योतिष सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करने के साथ दोनों श्रेणियां भारत की विस्तारित ऐप इकॉनमी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.