नई दिल्ली: बांग्लादेश की टीम में नए मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री हुई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मिस्ट्री स्पिनर का नाम अलिस अल इस्लाम है। अलिस ने जापान में एशियन गेम्स के दौरान अपना पहला मैच खेला था। डेब्यू मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को उनके खिलाफ खासी परेशानी हुई थी। उन्हें विकेट सिर्फ एक ही मिला था, लेकिन विपक्षी बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरस गए थे। हालांकि, जापान की पिचों में पर हर स्पिनर मिस्ट्री ही लग रहा था, लेकिन अब अलिस की असली परीक्षा होगी। वह ट्राई सीरीज में खेलते दिखेंगे। इसमें बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें भी खेलेंगी। वहीं, 50 ओवर के मैच में उन्हें 10 ओवर की गेंदबाजी करनी होगी। इस दौरान उनकी स्किल की असली परीक्षा होगी।
बांग्लादेश, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज 17 अक्टूबर से अबू धाबी में शुरू होगी। बांग्लादेश टीम में एकमात्र चौंकाने वाला नाम एलिस का है, जबकि लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद की वनडे टीम में वापसी हुई है। एलिस ने एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। अब वह वनडे टीम में भी डेब्यू के लिए तैयार हैं।
लिस्ट ए में शानदार रिकॉर्डइस ऑफस्पिनर ने 19 लिस्ट ए मैचों में 17.05 के औसत और 4.05 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं, जिसमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल है। बांग्लादेश की वनडे टीम से परवेज हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन को बाहर कर दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में टीम का हिस्सा थे। तेज गेंदबाज नाहिद राणा को उनकी चोट के कारण ट्राई सीरीज के लिए नहीं चुना गया। राणा बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका में चमके थे एलिसमुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने शनिवार को को बताया, 'राणा को चोट के कारण ट्राई सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। जहां तक एलिस की बात है, हमें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो बीच के ओवरों में विकेट ले सके और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बांग्लादेश ए के साथ अपने दौरे में अच्छा प्रदर्शन किया था।'
ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश की वनडे टीमलिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय , तंजीद हसन, सैफ हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, मुसादेक हुसैन सैकत, मेहदी हसन मिराज, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, अलीस अल इस्लाम।
ट्राई सीरीज का शेड्यूल17 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे, अबू धाबी
19 अक्टूबर - अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, अबू धाबी
21 अक्टूबर - अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, शारजाह
23 अक्टूबर - फाइनल, शारजाह
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.