संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों और टीनएजर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए यामाहा की ओर से 'यामाहा टीन रॉक' प्रतियोगिता आयोजन किया गया। ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन के साथ मिलकर आयोजित इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स और संगीत की बेहतर ट्रेनिंग के साथ आगे बढ़ने का मौका देना है। प्रतियोगिता के फाइनल में देश के अलग-अलग हिस्सों से चुने गए स्कूल बैंड्स ने हिस्सा लिया।






यामाहा के मार्केटिंग और सेल्स के जनरल मैनेजर ने कहायामाहा के मार्केटिंग और सेल्स जनरल मैनेजर रेहान सिद्दीकी ने बताया कि यामाहा का मकसद बच्चों को शुरुआत से एक अच्छे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ संगीत सीखाना है। इससे उन्हें बेहतर मौके मिल सकते हैं। उन्होंने बताया ‘यामाहा ने 2014 से दिल्ली में इस कॉम्पटीशन को शुरू किया था, जिसके बाद लोगों और बच्चों का रिस्पॉन्स अच्छा मिलने के बाद इसे पूरे पैन इंडिया लेवल पर कराया जा रहा है। ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन से कोलैब के बारे में बताते हुए वह कहते हैं ‘2016 से हमने ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन के साथ काम करना शुरू कर दिया था। इसकी वजह यह है कि ट्रिनिटी कॉलेज बेस्ट म्यूजिक सिलेबस प्रोवाइड और बेस्ट म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रोवाइड कराता है। इससे बच्चों को न केवल फ्यूचर में म्यूजिक सीखने बल्कि म्यूजिक में अपना करियर बनाने के लिए एक बेहतरीन मौका मिलता है।’




देशभर से पांच स्कूल चुने गए4 अक्टूबर को हुए फाइनल में इंडिया के कोने-कोने से पांच स्कूलों को चुना गया है। इसमें नॉर्थ जोन से सेंट जेवियर स्कूल, हरियाणा के ग्राउंड 1, ईस्ट जोन से श्री हनुमान मंदिर धर्मशाला स्कूल, वेस्ट बंगाल के द अपरिसिटी, साउथ जोन से सीएस हाउलरस तमिलनाडु, वेस्ट जोन से सेंट सटिफेंस स्कूल ऑफ म्यूजिक, महाराष्ट्र और नॉर्थ ईस्ट जोन से न्यूहॉफ स्कूल बैंड मिजोरम है।




एआर रहमान मुख्य अतिथिइस मुकाबले के फाइनल में एआर रहमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एआर रहमान ने मुकाबले जीतने वाली टीम न्यूहॉफ स्कूल बैंड को सम्मानित भी किया। सीएस हाउलरस फर्स्ट रनरअप और एपरिसिटी सेकंड रनरअप रहे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.