जाने-माने बॉलीवुड और टीवी अभिनेता रोनित रॉय ने अपनी एक लग्जरी प्रॉपर्टी को लेकर बड़ी डील की है. एक्टर ने अपना मुंबई स्थित एक ऑफिस किराये पर दिया है. इसके लिए उन्हें हर महीने लाखों में कमाई होगी. आइए जानते हैं कि इसका किराया कितना आएगा और ये ऑफिस उन्होंने कितने साल के लिए किराये पर दिया है?



रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म 'CRE मैट्रिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक रोनित रॉय ने अपना ऑफिस 5 साल के लिए किराये पर दिया है. उनका ऑफिस मुंबई के अंधेरी वेस्ट में प्राइम लोकेशन पर स्थित है. अभिनेता ने ये ऑफिस 'केरावी केयर (OPC) प्राइवेट लिमिटेड' को किराये पर दिया है जो स्किन और हेयर केयर से जुड़ी हुई है.



जानकारी के मुताबिक हर महीने इस ऑफिस के लिए रोनित को 2.1 लाख रुपये किराया मिलेगा. वहीं पांच साल के लिए टोटल किराया 1.39 करोड़ रुपये होता है. इसके कारपेट एरिया की बात करें तो वो है 950 स्क्वेयर फ़ीट.


जून 2026 में हुआ था सौदा


रनित रॉय और 'केरावी केयर (OPC) प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के बीच ये डील जून 2026 में हुई थी. ये प्रॉपर्टी अंधेरी वेस्ट में सिटी मॉल के पास स्थित बिल्डिंग 'वास्तु प्रेस्टीज' की चौथी मंजिल पर है. इसके लिए टोटल 6.5 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट ली गई. टैक्स, लेवी, असेसमेंट और नॉन-ऑक्यूपेंसी चार्ज (मेंटेनेंस चार्ज) रोनित रॉय को देने होंगे जबकि किरायेदार को बिजली बिल का भुगतान करना होगा.


हर साल 5 परसेंट तक बढ़ता रहेगा किराया


पहले साल के लिए किराया 2.10 लाख रुपये रहेगा. इसके बाद किराया हर साल 5 परसेंट के हिसाब से बढ़ता रहेगा. दूसरे साल किराये की रकम 2.20 लाख, तीसरे साल 2.31 लाख, चौथे साल 2.43 लाख और पांचवे साल में 2.55 लाख रुपये तक हो जाएगी.


रोनित रॉय के बारे में


60 साल के रोनित रॉय ने छोटे पर्दे पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कसौटी ज़िंदगी की' जैसे बेहतरीन शोज से अपनी पहचान बनाई. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में उन्होंने मिहिर विरानी और कसौटी ज़िंदगी की में ऋषभ बजाज का किरदार निभाया था. वो 'बॉस', 'जान तेरे नाम', 'उड़ान और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.