भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट और लोगों के बीच अपनी अलग ही पहचान बना चुकी टोयोटा फॉर्च्यूनर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फॉर्च्यूनर अपने शानदार लुक और पॉवर के लिए जानी जाती है और इसको खरीदने का सभी का सपना होता है. बता दें कि इस बीच टोयोटा ने फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को लॉन्च कर दिया है. भारतीय बाजार में इस धांसू गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है. जो इसके वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है.


बता दें कि टोयोटा की यह नई गाड़ी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी जो सड़क पर भौकाल और दबदबा बनाए रखना चाहते हैं. वहीं कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग भी शुरू कर दी है जिससे ग्राहक आसानी से इसे खरीद सकें. जबकि इस खबर में हम आपको इस नई एसयूवी के सभी खास फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.


बेहद ही दमदार एक्सटीरियर


बता दें कि नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन का बाहरी लुक बेहद शानदार और मस्कुलर है जो देखते ही लोगों को अपना दीवाना बना दे रहा है. जबकि इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एक बोल्ड सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल भी दी गई है जो इसके फ्रंट लुक को बेहद एग्रेसिव बनाती है. फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में आपको ब्लैक रियर डोर गार्निश, मैचिंग हब कैप के साथ शानदार ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील और ब्लैक रूफ ट्रीटमेंट दिया गया है जो गाड़ी को और भी खूबसूरत बना दे रहा है.


जबकि गाड़ी को स्पोर्टी फील देने के लिए इसमें ब्लैक-फिनिश एंटीना और स्टाइलिश बॉडी-साइड मोल्डिंग्स भी शामिल की गई हैं. कुल मिलाकर इस एसयूवी का रोड प्रेजेंस बेहद शानदार है और यह सड़क पर चलते ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है.



AI Generated Image


किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च


आरामदायक केबिन के साथ नए फीचर्स


वहीं बाहर से जितनी शानदार यह एसयूवी दिखती है अंदर से इसका केबिन उतना ही प्रीमियम और आरामदायक बनाया गया है. इसके इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक और मैरुन सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इसे एक लग्जरी कार जैसा अहसास कराती है. केबिन को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए इसमें प्रीमियम एंबिएंट लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स को जोड़ा गया है


जबकि इसके अलावा सुविधा के मामले में इसमें ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी टीपीएमएस जैसी सुविधाएं मिलती हैं. वहीं यात्रियों की सेफ्टी और सहूलियत का पूरा ध्यान रखते हुए कंपनी ने इसके इंटीरियर में हर छोटी-बड़ी चीज का बारीकी से ध्यान रखा है ताकि लंबी यात्राओं के दौरान कोई परेशानी न हो.



AI Generated Image


कितनी रहने वाली है कीमत?


अगर कीमतकी बात करें तो 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके 4x2 मैनुअल वेरिएंट की कीमत 36.51 लाख रुपये है. जबकि इसके 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 38.72 लाख रुपये तय की गई है.


लोग इस बेहतरीन एसयूवी को देश भर में मौजूद टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं. कंपनी इस गाड़ी के साथ शानदार ओनरशिप पैकेज भी दे रही है जिसमें ग्राहकों को बेहतरीन वारंटी और सर्विस के ऑप्शन मिलते हैं.


कई शानदार पैकेज दे रही है कंपनी


आपको बता दें कि टोयोटा कंपनी हमेशा से ही अपने शानदार सर्विस के लिए जानी जाती है और यह कंपनी अपने कस्टमर का पूरा ख्याल रखती है. जबकि नई फॉर्च्यूनर के लॉन्च के दौरान भी यह देखने को मिला है. क्योंकि कंपनी अपने ग्राहकों को फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन खरीदने पर कई शानदार पैकेज दे रही है.


जिसमें ओनरशिप पैकेज के तहत ग्राहकों को 5 साल की कॉम्प्लीमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस और स्टैंडर्ड तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है. इतना ही नहीं है इसके अलावा ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 5 साल या 2,20,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं.


सस्ता स्कूटर खरीदना है, ये 110cc मॉडल हो सकते हैं बेस्ट

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.