उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र लाभार्थियों को होली और दिवाली के मौके पर 2 मुफ्त LPG रिफिल की सुविधा देने की मंजूरी दे दी है. योगी सरकार ने इस योजना के लिए 2,142.78 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रवधान किया है. ऐसे में त्योहार के समय रसोई गैस पर होने वाला खर्च कम करने में यह योजना काफी मददगार हो सकता है. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहती हैं और आपके पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गैस कनेक्शन है, तो आपको इस दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिल सकता है.
इस योजना का फायदा उठाने के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) का कनेक्शन होना ही काफी नहीं, बल्कि जरूरी डॉक्युमेंट और बैंक खाते से जुड़ी शर्तें पूरी करना भी बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिल सकता है और इसके लिए उन्हें क्या करना होगा.
किन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ?
उत्तर प्रदेश सरकार की मुफ्त LPG सिलेंडर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को होली और दिवाली के शुभ अवसर पर गैस रिफिल का लाभ दिया जाता है. इस योजना का लाभ केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) से जुड़ी पात्र महिलाओं को मिलता है. सरकार के इस योजना का खास मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रसोई गैस के खर्च से राहत देना है. खासतौर पर जिन्हें हर महीने गैस भरवाने के लिए बजट से पैसे खर्च करने पड़ते हैं.
हालांकि, राज्य में इस योजना के तहत करीब 1.86 करोड़ महिला लाभार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है. वहीं, राज्य सरकार ने योजना के संचालन के लिए बजट में करीब 2,142 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है.
मुफ्त सिलेंडर पाने के लिए क्या करना होगा?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.