ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है. 10 अक्टूबर यानी कल दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या ट्रैफिक जाम होने की आशंका जताई जा रही है, जिस वजह से रेलवे ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. प्रदर्शन की वजह से ही रेलवे ने दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ऐसे में सबसे जरूरी सवाल यही है कि अगर ट्रेन कैंसिल कर दी गई है तो कितना रिफंड मिलेगा? और किन चीजों के पैसे काटे जाएंगे. 


रद्द होने पर कितने पैसे मिलेंगे वापस?


बता दें कि अगर ट्रेन की टिकट आपने खुद से रद्द नहीं की और ट्रेन रेलवे की तरफ से रद्द की गई है तो ऐसी स्थिति में टिकट के पूरे पैसे वापस मिलते हैं. ऐसे में कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं काटा जाता है. हां, लेकन अगर टिकट आपने ऑनलाइन बुक की थी तो हो सकता है कि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय लगा सुविधा चार्ज वापस न मिलें, इसलिए आपके अकाउंट में जो पैसे आए वो टिकट बुक करते समय चुकाई गई रकम से थोड़े कम हो सकते हैं.


ऑनलाइन टिकट किया था बुक?


अगर आपने ऑनलाइन IRCTC या वेबसाइट की मदद से टिकट बुक किया है और रेलवे ने ट्रेन कैंसिल कर दी है तो ऐसी स्थिति में टिकट के पैसे आपके उसी अकाउंट में वापस आ जाएंगे, जिससे आपने टिकट बुक करते समय रकम चुकाई थी. हां, ये जरूर है कि रिफंड के पैसे आने में कुछ दिन का समय लगे. लेकिन अगर ज्यादा दिनों तक पैसे वापस नहीं आते हैं तो आप IRCTC से संपर्क कर सकते हैं.


काउंटर टिकट वाले ध्यान दें


अगर आपने ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से टिकट लिया है तो आपको उस टिकट को लेकर काउंटर पर जाना होगा और तय समय सीमा के अंदर ही आप टिकट जमा करके पूरा किराया वापस पा सकते हैं.


कब पैसे कट सकते हैं आपके?


जरूरी बात ये है कि अगर टिकट आपने खुद रद्द किया है तो ऐसी स्थिति में टिकट के प्रकार और कैंसिलेशन के समय के हिसाब से चार्ज काटा जा सकता है. यानी अगर ट्रेन रद्द रेलवे की ओर से की गई है तो रिफंड पूरा वापस मिलता है और वहीं आपने खुद टिकट कैंसिल की तो ऐसी स्थिति में कुछ चार्ज काटे जा सकते हैं. 


स्टेशन जाने से पहले करें ये काम


अगर आप आज या कल में दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो पहले ही ट्रेन के स्टेटस को चेक करें. इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क करें, क्योंकि रेलवे प्रदर्शन के कारण आखिरी समय में भी ट्रेन के संचालन में बदलाव कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले ही ट्रेन के स्टेटस को चेक कर लें.


तेजस और सियालदह राजधानी भी रद्द, 10 घंटे ठप रहेंगे नई दिल्ली-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.