बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके साथ ही सोने की कीमतों में लगातार दो सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़कर टैक्स सहित 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
गुडरिर्टन्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सोना 1,50,710 से लेकर 1,51,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. हालांकि, यह बेस प्राइस है. इसमें टैक्स की रकम को नहीं जोड़ा गया है. इस हिसाब से देखें तो सोने की कीमतों में आज कल के मुकाबले 1,140 रुपये का इजाफा हुआ है. आज 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,050 रुपये बढ़कर 1,38,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 850 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,13,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
बुधवार को सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी मौसम से पहले आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद में आभूषण विक्रेता आमतौर पर कच्चे माल के रूप में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं. ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि दो महीने के निचले स्तर से उबरने के बाद गुरुवार को सोने को कुछ समर्थन मिला. हालांकि, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने सोने की इस तेजी को सीमित किया.
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना कल मामूली बढ़त के साथ 4,111.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था , जबकि चांदी दो प्रतिशत से अधिक टूटकर 58.50 डॉलर प्रति औंस रह गई. आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) वेदिका नारवेकर ने कहा, ''वैश्विक कारोबार में गुरुवार को सोना 4,120 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है. इससे पहले के सत्र में यह नौ सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था.''
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जिससे सोने की कीमत में सुधार सीमित रहा.
हालांकि, चांदी की कीमत में इसके उलट गिरावट का रुख रहा. तीन सत्र तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमत में फिर गिरावट शुरू हुई और यह पिछले सत्र के 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से 3,000 रुपये टूटकर गुरुवार को 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. चांदी की कीमत तीन महीने से अधिक समय के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. इससे पहले 29 जून को चांदी इस स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी.
:
अमेरिका लगाता रहा बैन, इधर दौड़ पड़े TCS के शेयर; 800 अंक उछला सेंसेक्स
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.