OPT Fees Details: अगर आप अमेरिका में हायर एजुकेशन हासिल करने वाले भारतीय स्टूडेंट हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अगर आप अमेरिका में डिग्री लेकर यहां जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर आपकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगने वाला है। इसके पीछे की वजह ये है कि अमेरिका सरकार पढ़ाई के बाद जॉब के लिए चलाए जाने वाले ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) प्रोग्राम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।