भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा हो गई है. जिसके चलते अब ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी कई तरह की ऑफर दे रही हैं. दरअसल अब इंडिया में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अब कारों पर कई तरह के खास ऑफर देखने को मिलेंगे. अगर आप भी इन दिनों EV कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है.


क्योंकि आज इस खबर में हम कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारें में आपको बताएंगे जिन पर कंपनी शानदार डिस्काउंट दे रही हैं. तो चलिए जानते हैं कि किस इलेक्ट्रिक कार पर आपको कितने तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है और यह मौका आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.


हैरियर ईवी पर मिल रहा डिस्काउंट


दरअसल हम जिन गाड़ियों की बात कर रहें हैं उनमें टाटा मोटर्स की दमदार और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर शामिल है. टाटा इस प्रीमियम मॉडल पर अक्टूबर महीने के दौरान कुल 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट दे रही है. जबकि इसके चुनिंदा वेरिएंट्स जैसे फियरलेस प्लस और एम्पावर्ड ट्रिम्स पर सबसे ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं.


जिससे ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी हद तक कम हो जाता है. इस गाड़ी के एडवेंचर ट्रिम पर भी लगभग 2.50 लाख रुपये तक की कुल बचत का लाभ मिल रहा है.



AI Generated Image


जेब पर हल्की, Mileage में भारी, 10 लाख से कम की ये 5 कारें


कर्व ईवी पर मिल रही सबसे बड़ी छूट


वहीं अगर आप टाटा की आधुनिक कूपे-एसयूवी कर्व ईवी को खरीदना चाहते हैं तो यह महीना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि कंपनी इस गाड़ी के कुछ चुनिंदा और पुराने स्टॉक वाले वेरिएंट्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट पैकेज दे रही है. जिसके तहत ग्राहकों को कुल 3.35 लाख रुपये तक की बंपर छूट मिल रही है.


इस छूट में बड़ा ग्रीन बोनस और एक्सचेंज या स्क्रैपेज के फायदे शामिल हैं. हालांकि इसके नए सीरीज एक्स वेरिएंट्स पर ऑफर्स थोड़े अलग और सीमित हो सकते हैं. लेकिन कुल मिलाकर यह गाड़ी अपनी शानदार डिजाइन और कूपे लुक के कारण ग्राहकों के बीच खासी पसंद की जा रही है और इस फेस्टिव सीजन में इसकी खरीद पर भारी बचत की जा सकती है.



AI Generated Image


पुराने मॉडल्स पर भी भारी डिस्काउंट


बता दें कि हैरियर और कर्व के अलावा टाटा अपनी छोटी और बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारों के पुराने स्टॉक पर भी जबरदस्त ऑफर्स दे रही है. कंपनी की लोकप्रिय छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी और शहर में चलने के लिए बेहतरीन टियागो ईवी के कुछ वेरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक की कुल छूट दी जा रही है. इनमें लॉन्ग रेंज और मीडियम रेंज दोनों तरह के वेरिएंट शामिल हैं.


जिन पर ग्रीन बोनस के साथ एक्सचेंज और स्क्रैपेज का लाभ मिल रहा है. जो लोग कम बजट में एक भरोसेमंद और किफायती इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं उनके लिए इन पुरानी इन्वेंट्री वाले मॉडल्स को चुनना एक बहुत ही समझदारी भरा और किफायती फैसला साबित हो सकता है.


ऑफर्स की सही जानकारी जरूर लें


जानकारी दें दे कि कार कंपनियों के ये फेस्टिव डिस्काउंट और ऑफर्स हर शहर, डीलरशिप के पास उपलब्ध स्टॉक, वेरिएंट और आपके राज्य के टैक्स नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत टाटा मोटर्स शोरूम पर जाकर इन सभी ऑफर्स की पूरी और सटीक जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.


जबकि इसके अलावा बैंक लोन और इंश्योरेंस से जुड़े फायदों को भी अच्छी तरह जांच लें ताकि आप इस त्योहारी सीजन में अपनी पसंद की ईवी को सबसे बेहतरीन और किफायती कीमत पर अपने घर ला सकें.


ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.