BMW ने अपनी नई iX4 इलेक्ट्रिक SUV-कूपे से पर्दा उठा दिया है. यह कंपनी की Neue Klasse इलेक्ट्रिक कारों की नई कड़ी है और इसमें लंबी रेंज के साथ दमदार परफॉर्मेंस का दावा किया गया है. BMW iX4 को ग्लोबल मार्केट में मार्च 2027 से लॉन्च किया जाएगा. शुरुआत में iX4 40 xDrive और iX4 50 xDrive वेरिएंट आएंगे, जबकि सबसे पावरफुल M60 xDrive इसके बाद लाइनअप में शामिल होगा.
सबसे ज्यादा चर्चा iX4 50 xDrive की 828 km तक की WLTP रेंज और M60 xDrive की 612 HP पावर को लेकर है. हालांकि, ये कंपनी के बताए आंकड़े हैं और वास्तविक ड्राइविंग रेंज मौसम, ड्राइविंग स्टाइल और दूसरे हालात पर निर्भर करेगी. भारत में इसकी लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं है.
दशहरा पर कम बजट में घर लाएं नई Bike, देखें पूरी लिस्ट
नई iX4 को स्पोर्टी Coupe-SUV डिजाइन दिया गया है. इसमें लंबा व्हीलबेस, छोटे ओवरहैंग और स्लोपिंग रूफलाइन मिलती है. आगे BMW की नई Kidney Grille और हेडलाइट्स को एक नए डिजाइन में जोड़ा गया है. पीछे स्लिम LED टेललाइट्स और स्पोर्टी स्पॉइलर दिया गया है. कार में पैनोरमिक ग्लास रूफ स्टैंडर्ड मिलता है. अंदर Neue Klasse डिजाइन के साथ BMW Panoramic iDrive दिया गया है, जिसमें Panoramic Vision, 3D Head-Up Display और 17.9-इंच सेंट्रल डिस्प्ले शामिल हैं.
BMW iX4 50 xDrive में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जो मिलकर 469 HP और 645 Nm का टॉर्क देती हैं. इसमें 108.7 kWh की usable battery है और BMW के मुताबिक इसकी WLTP रेंज 828 km तक है. यह SUV 0 से 100 km/h की रफ्तार 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 210 km/h है. इसमें 800V टेक्नोलॉजी और 400 kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. BMW का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 387 km तक की रेंज जोड़ी जा सकती है, हालांकि इसके लिए उपयुक्त हाई-पावर चार्जर जरूरी होगा.
लाइनअप का सबसे पावरफुल मॉडल iX4 M60 xDrive होगा. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 612 HP और 875 Nm का टॉर्क देती हैं. यह 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 240 km/h है. इसकी अधिकतम WLTP रेंज 777 km तक बताई गई है. M60 में Adaptive M Suspension, Sport Steering और इलेक्ट्रॉनिक M Locking Differential जैसे फीचर्स मिलेंगे. BMW ने अभी भारत के लिए कीमत, वेरिएंट या लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, इसलिए फिलहाल इसे ग्लोबल मॉडल के तौर पर ही देखना सही होगा.
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.