इंदौर: होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मैच में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और गुरुवार को भी मैदान में पिच तैयार करने का काम जारी रहा। खिलाड़ियों के आने से लेकर दर्शकों की सुरक्षा और मौसम को देखते हुए मैदान को सुरक्षित रखने तक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था को भी तकनीक के साथ मजबूत किया जा रहा है।




मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ( MPCA ) के CEO रोहित पंडित ने बताया कि मैच से दो दिन पहले तक जो तैयारियां पूरी होनी चाहिए थीं वे पूरी कर ली गई हैं। अब मैच से एक दिन पहले और मैच वाले दिन की जरूरी व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। आयोजन को लेकर MPCA की टीम पूरी तरह तैयार है और आखिरी दो दिनों में होने वाले काम के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।




बारिश हुई तो तुरंत ढंका जाएगा मैदानमैच के दिन मौसम को लेकर भी MPCA की नजर बनी हुई है। रोहित पंडित ने बताया कि फिलहाल इंदौर में मौसम सामान्य है और बारिश का कोई खास अनुमान नहीं है। मानसून का दौर भी खत्म हो चुका है। इसके बावजूद यदि मैच के दौरान अचानक बारिश होती है तो मैदान को तुरंत कवर करने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के बाद जितनी जल्दी संभव हो सके मैदान से कवर हटाकर खेल शुरू कराने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए ग्राउंड स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।




सुरक्षा में पुलिस के साथ तकनीक का भी इस्तेमालभारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला देखने के लिए करीब 27 से साढ़े 27 हजार दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन के साथ MPCA भी काम कर रहा है। स्टेडियम में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों के साथ टर्नस्टाइल और फेस रिकॉग्निशन जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अलग-अलग विभाग भी मैच को लेकर अपनी तैयारियां कर रहे हैं। स्टेडियम में आने वाले हर दर्शक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।




दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीदहोलकर स्टेडियम में इससे पहले हुए टी-20 मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। ऐसे में इस मैच में भी दर्शक बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि रोहित पंडित का कहना है कि सिर्फ एक टीम के बहुत बड़ा स्कोर बनाने के बजाय मुकाबला बराबरी का होना ज्यादा अच्छा रहेगा।





उन्होंने कहा कि अगर एक टीम बड़ा स्कोर बनाती है और दूसरी टीम उसके आसपास तक नहीं पहुंच पाती तो मुकाबला एकतरफा हो सकता है। दर्शकों के लिए असली मजा तब होगा जब दोनों टीमें बड़ा स्कोर बनाएं और मैच आखिरी ओवरों तक रोमांचक बना रहे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.