इन दिनों हर काम प्रोफेशन बन गया है. मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटीशियन होना तो पहले से ही एक प्रोफेशन रहा है, लेकिन इन दिनों ये प्रोफेशन इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया है कि एक मेकअप आर्टिस्ट लहजारों लाखों रुपये कमा रही है. अब हाल ही में दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट ने भी बताया है कि उन्होंने केवल एक हफ्ते में ही 4.5 लाख रुपये की कमाई कर डाली है.


Makeup By Momina के नाम से इंस्टाग्राम पर इन मेकअप आर्टिस्ट का पेज है. इन्होंने बताया है कि सिर्फ एक हफ्ते में मेकअप की बुकिंग से 4.5 लाख रुपये कमा लिए हैं. उन्होंने ये कमाई ब्राइडल और पार्टी मेकअप के अलग-अलग कामों से की.


इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मोमिना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मोमिना ने अपनी पूरे हफ्ते की बुकिंग और कमाई का हिसाब बताया है. वीडियो में उन्होंने बताया है कि उन्होंने किस मेकअप के लिए कितने रुपये लिए हैं और एक हफ्ते में लाखों की कमाई कैसे कर ली.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Momina (@makeupbymomina_)







कैसे कमाए 4.5 लाख?
मोमिना ने इस वीडियो में बताया कि उनके हफ्ते की शुरुआत 63,000 रुपये की बुकिंग से हुई. इस काम में उन्होंने तीन अलग-अलग मेकअप लुक तैयार किए. इसके बाद उन्हें एक वेडिंग मेकअप का काम मिला, जिसके लिए उन्हें 73,000 रुपये मिले. अगली ब्राइडल बुकिंग कसौली में थी. इसके लिए उन्होंने 55,000 रुपये चार्ज किए. 


इसके बाद दिल्ली लौटकर उन्होंने एक क्लाइंट के लिए कई अलग-अलग मेकअप लुक किए. साथ ही क्लाइंट के परिवार के कुछ सदस्यों का पार्टी मेकअप भी किया. इस पूरी बुकिंग से उन्हें 2.2 लाख रुपये मिले. तो वहीं हफ्ते के आखिर में उन्हें एक और ब्राइडल मेकअप का काम मिला, जिसके लिए उन्होंने 37,500 रुपये लिए. इस तरह मोमिना के मुताबिक, एक हफ्ते की कुल कमाई 4.5 लाख रुपये रही.


एक दिन में नहीं हुई इतनी कमाई
मोमिना ने ये भी बताया कि ये कमाई एक दिन में नहीं बनी. इतनी बड़ी कमाई की चर्चा होने के बाद मोमिना ने साफ किया कि ये सफलता उन्हें अचानक नहीं मिली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि लोग आज की कमाई तो देखते हैं, लेकिन इसके पीछे की कई साल की मेहनत नहीं देखते. मोमिना के मुताबिक, लगातार बुकिंग मिलना अपने आप नहीं होता. अच्छी और महंगी ब्राइडल बुकिंग मिलने से पहले उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की.


इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआत में उन्होंने कई बार फ्री में काम किया और कोलैबोरेशन किए, ताकि अपना पोर्टफोलियो बना सकें. उन्होंने अपने सभी क्लाइंट्स और उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया.


सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
मोमिना के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई अलग- अलग रिएक्शंस दिए. कई लोगों ने उनकी मेहनत की तारीफ की और उन्हें दूसरे मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए प्रेरणा बताया. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इतने पैसे देखकर उन्हें लग रहा है कि उन्होंने 15 साल की पढ़ाई करके गलत करियर चुन लिया. एक अन्य यूजर ने कहा कि अपने चार्ज खुले तौर पर बताने के लिए हिम्मत चाहिए और यही बात मोमिना को दूसरों से अलग बनाती है.


FD पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक अब मनमाने तरीके से नहीं घटा सकेंगे ब्याज

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.