नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद से लेकर उत्तराखंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात 10:24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। देहरादून में भूकंप के झटकों के कारण हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल गए। नोएडा और गाजियाबाद में भी धरती हिलने के बाद लोग सतर्क दिखाई दिए। भूकंप के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। लोग फोन पर एक-दूसरे से भूकंप के झटकों के महसूस करने के बारे में पूछते दिखाई दिए। देहरादून के साथ-साथ ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है।
चमोली में था भूकंप का केंद्रइउत्तराखंड के चमोली में भूकंप का केंद्र था। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के खडौन लागा गवली गांव में भूकंप का केंद्र था। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर भूकंप आया। इस दौरान उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब से लेकर नेपाल तक के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। भूकंप का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदे के कई हिस्सों में महसूस किया गया।
भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को परेशान किया। आफ्टर शॉक की आशंका के कारण लोग अपने घरों से निकल गए। यूपी और उत्तराखंड से भूकंप के कारण अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.