वरूण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा में विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उस्मापुर रोड पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। खुर्जा विकास क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाया।




प्राधिकरण की ओर से की गई कार्रवाई में उस्मापुर रोड पर अलग-अलग लोगों द्वारा की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।




इन जगहों पर की गई कार्रवाईप्राधिकरण के अनुसार उस्मापुर रोड पर पराग बंसल और शेखर शर्मा द्वारा करीब 08 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा करूणेश शर्मा द्वारा करीब 06 बीघा, संदीप और नीरज चौधरी द्वारा करीब 3.5 बीघा भूमि में की जा रही प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई।




राकेश सोलंकी और सत्तन सोलंकी द्वारा करीब 10 बीघा, राकेश सोलंकी और पुरुषोत्तम द्वारा करीब 08 बीघा, कृष्ण चौहान द्वारा करीब 5.5 बीघा तथा सत्तन सोलंकी द्वारा करीब 08 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया।




इसके साथ ही सुरेन्द्र और शाहिद द्वारा करीब 11 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की।




पुलिस बल के साथ पहुंची प्राधिकरण की टीमध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। यह कार्रवाई प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में की गई।




अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने से बचने की अपीलप्राधिकरण की ओर से जनमानस से अपील की गई है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी प्रकार का विकास या निर्माण न करें। साथ ही लोगों से अवैध कॉलोनियों में भूखंड की खरीद-बिक्री से बचने को कहा गया है।




प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.