कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा गया। यहां शराब पीने से 3 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। शराब की बोतल घर में रखी थी। बच्चे ने उसे पानी समझकर पी लिया। शराब पीने के थोड़ी देर बाद बच्चा उल्टियां करने लगा। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।






घर में रखी थी शराबजानकारी के अनुसार, घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में है। दुलापुर काशिमुड़ा निवासी शिवलाल का बेटा मनीष खेलते समय प्लास्टिक की बोतल में रखी पी गया। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के बाद बच्चे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।






5 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा बच्चाबच्चा करीब 5 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता शिवलाल काम से बाहर गया था और उसका तीन साल का बेटा मनीष घर में खेल रहा था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान उसने घर में रखी महुआ शराब पी ली। कुछ देर बाद बच्चे को उल्टियां होने लगीं। जब मां ने देखा कि शराब की बोतल खुली मिली को उसने मामले की जानकारी अपने पति को दी। रात में बच्चे की तबियत ठीक रही लेकिन अगले दिन उसकी तबियत बिगड़ गई।






इलाज के दौरान मौतमनीष की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे खड़गवां अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे चिरमिरी अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को मनीष की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं।






ज्यादा मात्रा में पी ली थी शराबडॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में शराब की ज्यादा मात्रा चली गई जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने परिजनों से अपील करते हुए कहा कि शराब जैसी चीज बच्चों की पहुंच से दूर रखनी चाहिए।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.