मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में छात्रा को थप्पड़ मारे जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बुढ़ाना इलाके का है। यहां एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें छात्रा को गली में ले जाकर युवक थप्पड़ मारता दिखा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान शुरू की। आरोपी की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अरमान पुलिसकर्मियों के कंधे के सहारे लंगड़ाता हुआ चलता दिखाई दिया। अब इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।




क्या है मामला?मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में अब एक्शन हुआ है। घटना के दो सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की। वीडियो में एक युवक छात्रा का पीछा करता दिखाई देता है। वह उसे धक्का देता है। बाद में उसका हाथ पकड़ कर थप्पड़ मारता दिखता है।




पुलिस ने आरोपी की पहचान अरमान खान के रूप में की। घटना 1 अक्टूबर को बुढ़ाना कस्बे के छोटा बाजार इलाके की है। छात्रा के स्कूल से लौटने दौरा घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। इस दौरान काली शर्ट पहने एक युवक छात्रा के पीछे लगता दिखता है। उसने रास्ते में छात्र के साथ अभद्रता की और उसे परेशान किया।




इस घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए। एक वीडियो में युवक छात्रा का पीछा करता दिखाई देता है। कुछ दूर पीछा करने के बाद वह छात्र को धक्का देता है। दूसरे वीडियो में छात्रा एक गली में दिखाई देती है। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी होती है। युवक छात्रा का हाथ पकड़ता है और फिर उसे थप्पड़ मार देता है।




पुलिस ने मामले की कार्रवाईदोनों वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ बुढ़ाना थाने में बीएनएस की धारा 74 और 115(2) के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान अरमान पुत्र परवेज के रूप में की गई। उसके खिलाफ दर्ज केस में गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में अरमान पुलिस कर्मियों के सहारे चलता दिखाई देता है। वीडियो म वह लंगड़ाता नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई चल रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.