अगर आप आज यानी 5 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. ऐसे में अगर आप भी इस रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो रेलवे ने ट्रेन संचालन में क्या बदलाव किया है, इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए.
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव क्यों किया है. दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़ा काम होना है, जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द और कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने का फैसला किया है.
इस दौरान रेलवे ने कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने का फैसला भी किया है. इसमें भुज-दिल्ली, भुज बरेली जैसी ट्रेनें शामिल हैं. इसलिए 5 से 8 अक्टूबर के बीच सफर करने से पहले अपनी ट्रेन का रूट भी चेक कर लें.
ध्यान रखें, इन ट्रेनों के अलावा भी कई ट्रेनें रेलवे ने रद्द की हैं तो सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें.
अगर आपको अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना है तो आप बड़ी आसानी से NTES यानी National Train Enquiry System या Railone ऐप पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल अपनी ट्रेन का नंबर डालना है और उसके बाद आप अपनी ट्रेन के रूट में बदलाव, ट्रेन रद्द , ट्रेन के समय में बदलाव की जानकारी ले सकते हैं.
एक बात का ध्यान रखें, स्टेशन के लिए निकलने से पहले एक बार दोबारा से अपनी ट्रेन के स्टेटस को चेक कर लें, क्योंकि कई बार अंतिम समय में भी रेलवे ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर सकता है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.