बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में एक गंभीर हादसे का शिकार हो गईं. हॉलिडे ट्रिप के दौरान हुए इस एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया. मुंबई में उनकी स्पाइन सर्जरी की जानी है.


नुसरत से पहले भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस खतरनाक एक्सीडेंट का सामना कर चुकी हैं. किसी के चेहरे से कांच के 67 टुकड़े निकाले गए, तो किसी को हादसे के बाद लंबे समय तक इलाज से गुजरना पड़ा. आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनकी जिंदगी में एक्सीडेंट ने बड़ा मोड़ ला दिया.


महिमा चौधरी के चेहरे में घुस गए थे 67 कांच के टुकड़े
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी का साल 1999 में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था. ये बेंगलुरु में फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान हुआ था. जब वो शूटिंग के लिए जा रही थीं, तब उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में गाड़ी का कांच टूटने से उनके चेहरे में लगभग 67 कांच के छोटे टुकड़े घुस गए थे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक अच्छे प्लास्टिक सर्जन के पास ले गए थे.



कार से शबाना आजमी का हुआ था एक्सीडेंट
दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी  2020 में एक सड़क हादसे में घायल हो गईं थीं. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर उनकी कार को एक ट्रक ने साइड से टक्कर मारी थी. हादसे में उनके सिर और हाथ में काफी चोट भी आई थीं. इसके बाद शबाना आजमी को मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.



हेमा मालिनी का भी हो चुका एक्सीडेंट
साल 2015 में दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी राजस्थान के दौसा में एक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं. उनकी कार किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गई थी, जिससे उनके चेहरे और माथे पर गंभीर चोटें आईं और टांके लगवाने पड़े थे.



कोमा में रहीं अनु अग्रवाल
'आशिकी' फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का 1999 में एक बेहद खतरनाक रोड एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वो 29 दिनों तक कोमा में रहीं और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.