एक्टर सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान आज 4 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फैंस की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. वहीं, सोहा की भाभी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाया है.
करीना ने अपने पोस्ट में सोहा के लिए खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए उन्हें दुनिया की हर अच्छी चीज मिलने की कामना की. करीना का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
भाभी करीना कपूर यूं किया विश
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोहा अली खान संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. करीना ने एक प्यारभरा नोट भी लिखा है.
उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा. तुम्हें दुनिया की सबसे अच्छी वर्कआउट्स, सबसे अच्छा जापानी खाना, टेस्टी ग्लूटेन-फ्री चॉकलेट कुकीज, बेहतरीन क्राइम नॉवेल्स और वो हर चीज मिले, जो तुम्हें पसंद है… क्योंकि जो सबसे बेहतर का हकदार होता है, उसे हमेशा सबसे बेहतर ही मिलना चाहिए.'
View this post on Instagram
बता दें, करीना कपूर और सोहा अली खान एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए खास पोस्ट शेयर करती रहती हैं.
बहन सबा पटौदी ने भी दी बधाई
वहीं सोहा अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और बर्थडे विश किया. सबा ने लिखा, 'मेरी प्रेरणा... जब मैंने अपनी ज्वेलरी का एग्जीबिशन लगाया था. हैप्पी बर्थडे बहन! लव यू.'

Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.