'हीरो नबंर वन' गोविंदा का नाम को-स्टार कोमल रानी संग जुड़ रहा है. लंबे समय से दोनों को साथ में देखा जा रहा है. वहीं सुनीता भी गोविंदा पर कई आरोप लगा चुकी हैं. इसी बीच में कोमल रानी ने भी पोस्ट कर इस पर रिएक्ट किया है और गोविंदा संग उनके अफेयर की खबरों को अफवाह बताया. 


हाल ही में गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा को एक इवेंट में देखा गया. तो उनसे पूछा गया कि कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा के ऊपर कई आरोप लगा रही है. इस पर क्या कहना है? टीना ने इस सवाल पर जवाब नहीं दिया उन्होंने कहा, 'ये वाली जगह पर प्लीज हम इसी के बारे में बात करते हैं. थैंक्यू.'


कोमल रानी किया ये पोस्ट
कोमल रानी ने पोस्ट कर लिखा था, 'जो औरत आपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो. ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती. जो घर पहले से ही टूटे हों उन घरों में कोई होम ब्रेकर नहीं हो सकता.' आगे उन्होंने लिखा- किसी को मेंटली हैरेस करना, उसे काम करने से रोकना. उन्हें घर पर बैठाकर बर्बाद होने के लिए मजबूर करो. पूरी तरह अकेला कर दो और उसे मौत के मुंह तक पहुंचा दो. मुझे नहीं लगता कि कोई भी अच्छी पत्नी अपने पति के साथ ऐसा बर्ताव करती है. ऐसी औरतो दिमागी तौर पर बीमार होती हैं. अपने एजेंडे के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो. भगवान सबकी रक्षा करे.





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Tina Ahuja👸🏼🧸 (@tina.ahuja)







मालूम हो कि गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई. दोनों ने शुरू में शादी को छुपाए रखा था. फिर उन्होंने बेटी टीना का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन में बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल हुए. कपल दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स हैं. अब कई महीनों से दोनों के बीच अनबन की खबरें चर्चा में बनी हैं.


 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.