अशोकनगर: जिला अस्पताल में नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची के गले पर निशान और मुंह से खून निकलने की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात का पोस्टमार्टम कराया है और अब CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।




जानकारी के मुताबिक चंदेरी क्षेत्र के सकवारा गांव निवासी भावना, पत्नी केदार विश्वकर्मा ने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद मां और नवजात को जिला अस्पताल के PNC वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बच्ची को रूटीन जांच के लिए करीब एक घंटे SNCU वार्ड में भी रखा गया। जांच के बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया।




नींद खुली तो मुंह से निकल रहा था खूनपरिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच बच्ची की मां की नींद खुली। उसने बच्ची के मुंह से खून निकलता देखा। इसके बाद उसने तत्काल अपनी सास को इसकी जानकारी दी। दादी बच्ची को लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचीं, जहां जांच के दौरान बच्ची के गले पर काला निशान और खरोंच के निशान बताए गए। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। गले पर निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया और पुलिस को सूचना दी गई।




मां और दादी अस्पताल में थींपुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक घटना के समय बच्ची के आसपास उसकी मां भावना और दादी राजनबाई मौजूद थीं। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची के साथ सो रही थी, जबकि उसकी सास दूसरे पलंग पर बैठी हुई थी। पुलिस अब घटना के दौरान वार्ड में मौजूद लोगों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। बताया गया है कि यह परिवार की दूसरी बेटी थी।




CCTV से सुराग तलाश रही पुलिसमामले की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह के मुताबिक अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े दूसरे साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।




सिविल सर्जन बोले- पोस्टमार्टम में गला दबाने के संकेतजिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीएल टैगोर के मुताबिक पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि बच्ची के गले पर निशान और मुंह से खून आने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई डॉक्टरों की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर करेगी। फिलहाल CCTV फुटेज, अस्पताल में मौजूद लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.