भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 162 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में शनिवार को शाई होप ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी. होप ने अकेले 162 रन बनाकर 352 रनों का विशाल टारगेट चेज कर दिया. यह वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज है. इसके साथ ही उन्होंने 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. 


रन चेज में सबसे बड़ी पारी 


शाई होप अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शनिवार को 162 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2019 में चेज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 162 रन बनाए थे.


भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर


शाई होप के नाबाद 162 रन, भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी बल्लेबाज का रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान के नाम था. दिलशान ने 2009 में राजकोट में 160 रनों की पारी खेली. 


बसे कम पारियों में 21 वनडे शतक


शाई होप सबसे कम पारियों में 21 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. होप ने यह कारनामा 152 पारियों में किया. इस मामले में क्विंटन डिकॉक और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है. हाशिम आमला (116 पारियां) और विराट कोहली (138 पारियां) इस लिस्ट में होप से आगे हैं.


भारत ने 2-1 से जीती सीरीज 


भले ही टीम इंडिया तीसरा वनडे मैच हार गई, लेकिन सीरीज उसने 2-1 से अपने नाम की. भारत ने इस मैच में पहले खेलने के बाद केएल राहुल के तूफानी शतक की बदौलत 351 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज ने 10 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 328 रनों का पीछा किया था. 


यह भी पढ़ें- 


एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.