मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में निवासियों ने जन आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सोसाइटी परिसर में रैली निकालकर शुल्क वृद्धि के फैसले पर सवाल उठाए और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की।




0.70 रुपये प्रति वर्ग फीट शुल्क बढ़ाने का आरोपनिवासियों का आरोप है कि Ad-Hoc AOA की ओर से कथित तौर पर बिना स्पष्ट और विधिवत जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) की मंजूरी के मेंटेनेंस शुल्क में 0.70 रुपये प्रति वर्ग फीट की बढ़ोतरी की गई है।




प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने सोसाइटी के अन्य लोगों को भी इस मुद्दे की जानकारी दी और शुल्क बढ़ोतरी के फैसले को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं।




सुविधाओं में सुधार नहीं होने का दावाप्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के बावजूद सोसाइटी में सुविधाओं और व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।




निवासियों ने चोरी की घटनाओं तथा कुछ सुरक्षा गार्डों द्वारा कथित रूप से अनधिकृत वसूली की शिकायतों का भी उल्लेख किया। उनका सवाल है कि जब मौजूदा व्यवस्थाओं में ही पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है, तो शुल्क वृद्धि का वित्तीय आधार क्या है?




आपत्तियां रखने पहुंचे लोगों से असम्मानजनक व्यवहार का आरोपनिवासियों के अनुसार, अपनी आपत्तियां रखने पहुंचे लोगों के साथ Ad-Hoc AOA के कुछ सदस्यों, समर्थकों और इलेक्शन कमेटी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर असम्मानजनक व्यवहार किया गया।




निवासियों का आरोप है कि उनके विरोध का मजाक उड़ाने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार के प्रति असंवेदनशील रवैया बताया।




स्वतंत्र रिव्यू कमेटी बनाने की मांगनिवासियों ने मांग की है कि मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय लेने से पहले एक स्वतंत्र रिव्यू कमेटी गठित की जाए। समिति सोसाइटी की वित्तीय स्थिति, उपलब्ध फंड, मौजूदा खर्च और आवश्यक सेवाओं का निष्पक्ष आकलन करे।




निवासियों के अनुसार, समीक्षा समिति को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने की वास्तविक आवश्यकता है या नहीं। यदि शुल्क बढ़ाना जरूरी है तो उचित बढ़ोतरी कितनी होनी चाहिए और प्रस्तावित राशि का वित्तीय आधार क्या है, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।




बढ़ी हुई राशि कहां खर्च होगीनिवासियों ने यह भी मांग की है कि बढ़ी हुई राशि किन मदों में खर्च की जाएगी, इसका पूरा विवरण उनके सामने रखा जाए।




उनका कहना है कि शुल्क वृद्धि से जुड़े फैसले से पहले सोसाइटी की वित्तीय स्थिति, उपलब्ध फंड और मौजूदा खर्च का स्पष्ट विवरण निवासियों को मिलना चाहिए, ताकि प्रस्तावित बढ़ोतरी के आधार को समझा जा सके।




रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट के बाद GBM की मांगनिवासियों की मांग है कि रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने के बाद विधिवत GBM आयोजित की जानी चाहिए। बैठक में सोसाइटी की पूरी वित्तीय स्थिति और प्रस्तावित मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि पर खुली चर्चा होनी चाहिए।




निवासियों ने कहा कि शुल्क वृद्धि से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता, वित्तीय जवाबदेही और सभी सदस्यों की सहमति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.